Wednesday, March 11, 2026
- Advertisement -

पीएम जन्मदिन सेवा सप्ताह को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह: अनामिका

जनवाणी संवाददाता |

रानीपुर: देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के जन्मदिवस के अवसर पर रानीपुर विधानसभा के अंतर्गत आनेवाली शिवालिक नगर मण्डल द्वारा 14 से 20 सितम्बर तक सेवा सप्ताह के पहले दिन क्षेत्र में अनेक स्थानों पर पौधरोपण किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से रानीपुर विधायक आदेश चौहान व भाजपा मण्डल अध्यक्ष डॉक्टर अमरीश शर्मा साथ में महिला मोर्चा, बूथों के अध्यक्ष, शक्तिकेन्द्र के संयोजक, सभी वरिष्ठ कार्यकर्ता तथा स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। रानीपुर विधायक आदेश चौहान ने कहा की पौधरोपण करने के बाद हमें इनकी सुरक्षा भी करनी है। समय-समय पर पानी इत्यादि का भी ध्यान देना होगा।

हमें प्रत्येक पौधे एक विशाल वृक्ष के रूप में दिखाई दे। जिससे वातावरण शुद्व हो। यह सोचकर हमें इन सभी पौधों की देखभाल करनी है। भाजपा जिला मंत्री एवं रानीपुर विधानसभा प्रभारी अनामिका शर्मा ने कहा है कि पर्यावरण की स्वच्छता के साथ ही आम व्यक्ति की जरूरत के लिए अधिक से अधिक पौधरोपण जरूरी है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पूरी तरह राष्ट्र और समाज के लिए समर्पित है। इसीलिए उनका जन्मदिन सेवा सप्ताह के रूप में मनाया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि भाजपा के प्रत्येक कार्यकर्ता पौधारोपण करने के साथ ही अन्य सेवा कार्य में जुटे हुए हैं। भाजपा जिला मंत्री एवं शिवालिक नगर मंडल प्रभारी अनामिका शर्मा ने कहा है कि कोरोना महामारी के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बड़ी ही समझदारी से देश को संकट से उबारने का काम किया।

उनके आह्वान देश की जनता ने जरूरतमंदों की हर स्तर पर मदद की। पार्टी कार्यकर्ताओं में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर मनाया जा रहे सेवा सप्ताह को लेकर उत्साह का माहौल बना हुआ है।

मीडिया प्रभारी शशि भूषण चौधरी ने कहा कि सेवा सप्ताह के दौरान अनेक सेवा कार्य भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा किए जाएंगे। पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जन्मदिन सेवा सप्ताह को लेकर उत्साह है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Sheetla Ashtami 2026: आज है शीतला अष्टमी, जानें महत्व, पूजा विधि और नियम

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img