- अग्रवाल मंडी टटीरी नगर पंचायत चेयरमैन ने हवन यात्राएं गली-गली से निकाली, दी आहुति
जनवाणी संवाददता |
बागपत: कोरोना बीमारी के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए अग्रवाल मंडी टटीरी के चेयरमैन ने अच्छा कार्य करते हुए कस्बे में चार हवन यात्राएं निकाली, जो गली-गली से होकर गुजरी। सभी ने हवन में आहुति देते हुए कोरोना के खात्मे की प्रार्थना की।
अग्रवाल मंडी टटीरी नगर पंचायत अध्यक्ष विनोद कुमार द्वारा अपने कस्बा में कोरोना महामारी के प्रचंड रूप को देखते हुए इस महामारी से लड़ने के लिए तथा इसे हराने के लिए चार हवन यात्राएं प्रात: 10 बजे से निकाली, जो मुख्य मार्गों के साथ-साथ संकरी गलियों से भी होकर गुजरी।
हवन में शुद्ध देसी घी और उत्तम सामग्री के द्वारा आहुतियां दी गयी। उनके नेतृत्व में यह हवन यात्राएं गली-गली से होकर गुजरी है और सभी लोगों ने पहुंचकर हवन में आहुति देकर कोरोना के खात्मे के लिए भगवान से प्रार्थना की। उन्होंने कहा कि यज्ञ व हवन करने से वातावरण शुद्ध होता है और इसके माध्यम से ही कोरोना को खत्म किया जा सकता है। इस मौके पर अनिल गांधी, मोहित राजपूत, इमरान, विक्की शर्मा, विनीत चौधरी, शांतनु मानव, अनुज कुमार, सचिन व्यास, मनोज आर्य, प्रियंका आर्य, श्रीपाल आदि मौजूद रहे।

