- नागौरी के धर्मार्थ अस्पताल में विदेश से आई मदद
जनवाणी संवाददाता |
फलावदा: विदेश से नागौरी के धर्मार्थ अस्पताल में पहुंचे ऑक्सीजन कंसन्ट्रेटर से अभावग्रस्त ग्रामीणों को ऑक्सीजन की समस्या से निजात मिलेगी। इस उपलब्धि से क्षेत्र के 40 गांव को लाभान्वित होंगे।
विदेश में बैठे नागौरी गांव के मूल मूल निवासी जयपाल सिंह राठी ने दानवीरों के सहयोग से धर्मार्थ चिकित्सालय नागौरी को 390 ऑक्सीजन कंसन्ट्रेटर नि:शुल्क उपलब्ध कराए हैं। इस धर्मार्थ चिकित्सालय से ऑक्सीजन की सुविधा अभावग्रस्त ग्रामीणों के लिए वरदान साबित होगी। बताया गया है कि उक्त ऑक्सीजन कंसन्ट्रेटर का उपयोग अभाव ग्रस्त इलाकों में किया जाएगा।
फिलहाल क्षेत्र के गांव नागौरी के धर्मार्थ अस्पताल में एक ऑक्सीजन कंसन्ट्रेटर उपलब्ध है। इस अस्पताल से जनपद मेरठ से मुजफ्फरनगर क्षेत्र के करीब 40 से अधिक गांव के मरीज लाभान्वित होंगे। महामारी से निपटने के लिए ट्रस्ट अपना अस्पताल व स्कूल कॉविड सेंटर हेतु प्रशासन को देने के लिए तैयार है।
फलावदा के शिक्षक प्रशिक्षक मिर्जा मिनहाज ने इस कार्य की सराहना करते हुए बताया कि ऑक्सीजन कंसन्ट्रेटर वह डिवाइस है, जो वातावरण की हवा से ऑक्सिजन जनरेट कर सकती है। ऑक्सीजन कंसन्ट्रेटर हवा से नाइट्रोजन को अलग करके ऑक्सीजन की अधिकता वाली गैस को बाहर निकालता है। ऑक्सीजन की जरूरत वाले मरीज के लिए यह कारगर सिद्ध होगा।

