Sunday, March 22, 2026
- Advertisement -

फलावदा में ब्लैक फंगस पीड़िता सहित तीन मरीजों की हो चुकी है मौत

  • उपचाराधीन पीड़िता सहित दो अन्य की टूटी सांस, कस्बे में मौत से सनसनी

जनवाणी संवाददाता |

फलावदा: ब्लैक फंगस और करोना तथा आक्सीजन लेवल ने तीन नागरिकों की जान ले ली। अचानक हुई तीन मौत से कस्बे में दहशत फैल गई है।

जानकारी के मुताबिक खतरनाक ढंग से पैर पसार रहे ब्लैक फंगस ने मेडिकल में उपचाराधीन पूर्व सभासद महिला की जान ले ली। दो दिन पूर्व बड़ा गांव में हुई एक व्यक्ति की मृत्यु के बाद फलावदा क्षेत्र में ब्लैक फंगस से यह दूसरी मौत हुई बताई जा रही है।

एक मौत कोरोना संक्रमण से नगर के एक चाऊमीन विक्रेता की हुई है। कस्बे के मोहल्ला कानी पट्टी में कोरोना से गले में संक्रमण होने के चलते अचानक चाऊमीन विक्रेता की मौत हो गई।

बताया गया है कि चाऊमीन विक्रेता को बुखार आया था, फिर गले में इंफेक्शन उसकी मौत का सबब बन गया। गुरुवार को तीसरी मौत कस्बे के मोहल्ला मोहल्ला ऊंचा निवासी एक महिला की हुई है।

उक्त महिला को 3 दिन पूर्व ऑक्सीजन लेवल कम होने के चलते मवाना में एक प्राइवेट डॉक्टर के पास उपचार हेतु ले जाया गया था। गुरुवार को महिला ने दम तोड़ दिया। कस्बे में हुई तीन मौत से सनसनी फैल गई है।


spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

सुरक्षित उत्पाद उपभोक्ता का अधिकार

सुभाष बुडनवाला उपभोक्ता जब भी कोई वस्तु या सेवा खरीदें,...

UP: केसी त्यागी का रालोद में स्वागत, पश्चिमी यूपी की राजनीति में आ सकते हैं नए मोड़

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: वरिष्ठ राजनेता किशन चंद (केसी) त्यागी...

कौन चला रहा है दुनिया?

प्रेरणा इतिहास में कभी-कभी कुछ ऐसा घटता है कि दुनिया...

Dhurandhar 2: अनुपम खेर ने ‘धुरंधर 2’ विवाद पर जताई नाराजगी, कहा- ‘ऐसे लोगों को शर्म आनी चाहिए’

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img