- बीस ग्रामीणों को दी गई कोरोना किट
जनवाणी संवाददाता |
फलावदा: क्षेत्र का गांव गगसोना कोरोना की लहर में बुखार से तप रहा है। गांव पहुंची टीम द्वारा की गई जांच में एक ग्रामीण कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। बुखार से पीड़ित करीब 20 ग्रामीणों कोरोना किट दी गई है।
जानकारी के मुताबिक देहात के लिए खतरा बन रहे कोरोना संक्रमण को रोकने के स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सजगता के साथ कदम उठाते हुए गुरुवार को क्षेत्र के गांव गगसोना में कैंप लगाकर ग्रामीणों की एंटीजन जांच की। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर तैनात डॉक्टर विपिन कुमार वार्ष्णेय ने बताया कि गांव में 2 दर्जन से अधिक लोगों की जांच की गई।
इस दौरान एक ग्रामीण कोरोना पॉजिटिव पाया गया। संक्रमित ग्रामीण को तत्काल होम क्वॉरेंटाइन करा दिया गया है।गांव में करीब 20 लोगों को कोरोना किट दी गई है।उनमें नजला जुकाम के लक्षण पाए गए हैं।

