Tuesday, May 12, 2026
- Advertisement -

डीडीओ, ईओ अपील पर व्यापारियों ने कराया कोरोना टेस्ट

  • दुकान बंद कर जाने वाले व्यापारियों से भी टेस्ट का आह्वान

जनवाणी संवाददाता |

गढ़ीपुख्ता: कोरोना संक्रमण के केस को देखते हुए कस्बे के अधिशासी अधिकारी ने कस्बे के सभी व्यापारियों से कोविड टेस्ट कराने की अपील की। कस्बे के बड़ी संख्या में व्यापारियों ने अपने कॉविड के टेस्ट कराएं। कुछ व्यापारी अपना कोविड टेस्ट कराने से पहले ही अपने-अपने प्रतिष्ठान बंद कर घर को चले गए।

गुरूवार को कस्बा गढ़ीपुख़्ता के महावीर चौक पर अधिशासी अधिकारी अंशुमान सिंह के निर्देश पर सभी व्यापारियों का कोविड-19 टेस्ट कराया गया। जिसमें 68 व्यापारियों ने अपना कोविड-19 टेस्ट कराया। एंटीजन की रिपोर्ट में सभी की रिपोर्ट नेगेटिव आई तथा आरटी पीसीआर की रिपोर्ट तीन दिन बाद आएगी।

व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष राजेंद्र शर्मा ने बताया कि कस्बे में करीब 68 व्यापारियों ने अपने कोविड-19 टेस्ट कराएं है ओर जो व्यापारी अब भी बिना टेस्ट कराए रह गए हैं उन सभी से अपील करता हूं कि वह भी जल्द से जल्द अपना कोविड-19 टेस्ट जरूर कराएं।

हमारा बचाव ही हमारी सुरक्षा है। व्यापार मंडल के जिला उपाध्यक्ष नीरज जैन ने बताया सभी व्यापारियों की सहमति से ही टेस्ट कराए जा रहे हैं। संगठन मंत्री अंकित संगल ने बताया कि कस्बे में ज्यादातर व्यापारी ने अपना कोरोना टेस्ट कराया है। उन्होंने टेस्टिंग कराने से कोई भी व्यापारी न डरे।

यदि किसी व्यापारी को कोई लक्षण हुआ तो उसका तत्काल इलाज किया जाएगा। प्रदेश सरकार व्यापारियों की सुरक्षा को लेकर बहुत चिंतित है, इसलिए सभी व्यापारी अपना कोविड टेस्ट जरुर कराए। इस दौरान टेकचंद, दीपक राय जैन, सुदेश जैन, आदि व्यापारी, स्वास्थ्य विभाग की टीम व नगर पंचायत के कर्मचारी मौजूद रहे।

एबीवीपी ने नगर में कराया सेनिटाइजेशन

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने नगर के विभिन्न गली मोहल्लों में सनेटाइजेशन कराया गया। जिसमे जिला संयोजक मनीष कलखंडे, जिला प्रमुख एसएफडी अनुज धानिया, प्रांत कार्यकारिणी सदस्य प्रांजल आर्य रहे। प्रांतीय स्तर द्वारा चलाए जा रहे सेवा कार्यों के निमित जिला प्रमुख एसएफडी अनुज धानिया को जिला टीकाकरण प्रभारी और प्रांत कार्यकारिणी सदस्य प्रांजल आर्य को राशन एवं भोजन वितरण प्रभारी नियुक्त किया गया है। जिला संयोजक मनीष कालखंडे को टीम मोनिटरिंग हेतु नियुक्त किया गया है। एबीवीपी शामली द्वारा युवाओं के टीकाकरण पंजीकरण भी घर घर जाकर किए जा रहे हैं।


spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

spot_imgspot_img