Thursday, March 19, 2026
- Advertisement -

कोविड अस्पताल समीपुर में स्वास्थ्य उपकरण उपलब्ध कराए गए

एसडीएम ने अस्पताल के चिकित्सकों को दी सामग्री

जनवाणी संवाददाता |

नजीबाबाद: एसडीएम ने प्रशासनिक स्तर से उपलब्ध कराए गए कन्संट्रेटर व अन्य उपकरण सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र समीपुर पर पहुंचाए और कोविड मरीजो के लिए अन्य सुविधाओं में कोई कमी न रहने देने का भी आश्वासन दिया। एसडीएम परमानन्द झा ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर बनाए गए कोविड अस्पताल एल-2 के लिए आवश्यक उपकरण एवं कोविड मरीजो के लिए नाश्ते की सामग्री पहुंचा कर चिकित्साधिकारी को सौंपी।

एसडीएम परमानन्द झा ने बताया कि ज्वाइंट मजिस्ट्रेट विक्रमादित्य सिंह की ओर से नजीबाबाद में बनाए गए कोविड अस्पताल में भर्ती कोविड मरीजो के लिए उपलब्ध कराए गए चार आक्सीजन कन्संट्रेटर, पांच आक्सी फ्लो मीटर, तीन आक्सीमीटर, पांच डिजिटल थर्मामीटर एवं नाश्ते का सामान आदि चिकित्सा प्रभारी डा. अजीत सिंह एवं डा. राहुल कुमार को सौंपे गए हैं।


spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Navratri Fasting Rules: नौ दिन के व्रत में क्या खाना चाहिए और क्या नहीं, सेहत हो सकती है खराब

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Saharanpur News: राजीव उपाध्याय ‘यायावर’ को सर्वश्रेष्ठ शोध प्रस्तुति सम्मान

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: चमनलाल महाविद्यालय में आयोजित 7वें उत्तराखण्ड...
spot_imgspot_img