Monday, May 4, 2026
- Advertisement -

खुले में फेंका जा रहा मेडिकल वेस्ट

  • लोगों की जान के साथ हो रहा खिलवाड़
  • इमरजेंसी के सामने ही खुले में फेंक दी गई यूस की गई पीपीई किट

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: मेडिकल में लापरवाही इस कदर हावी है कि यहां मेडिकल परिसर में ही मेडिकल वेस्ट डाला जा रहा है जिससे संक्रमण फैलने का खतरा बना हुआ है। मेडिकल इमरजेंसी के पास जब यह हाल है तो पूरे परिसर में क्या स्थिति होगी। यहां यूज की गई पीपीई किट को ही खुले में फेंक दिया गया है और कोई देखने वाला नहीं है।

कोरोना महामारी चरम पर है। सभी को मालूम है कि इसका संक्रमण किसी संक्रमित व्यक्ति के पास जाने, छूने व संक्रमित चीजों को छूने से फैलता है। उसके बावजूद मेडिकल परिसर में लापरवाही सामने आ रही है। यहां चारों ओर बुरा हाल है। मेडिकल परिसर में ही कोरोना से बचाव के लिये पहने जाने वाली पीपीई किट को यूज करने के बाद खुले में फेंक दिया गया है।

मेडिकल इमरजेंसी के पास ही स्थित मैदान में पीपीई किट को खुले में फेंका गया है। यहां तीमारदारों की भीड़ जमा रहती है। अगर ऐसे में यहां मेडिकल वेस्ट पड़ा रहेगा तो किसी के भी संक्रमित होने की संभावना बनी रहेगी।

56 3

तीमारदार भी परेशान

मेडिकल इमरजेंसी के पास स्थित कोविड वार्ड के में भर्ती मरीजों के तीमारदार रात यहीं मेडिकल परसिर में गुजारते हैं। लेकिन यहां चारों ओर फैली गंदगी से वह लोग परेशान हैं। उनका कहना है कि यहां सफाई तो की जाती है, लेकिन दिन में एक बार सफाई होने के कारण पूरी तहर से सफाई नहीं हो पाती है।

परिसर के पास ही कूड़ा एकत्र करके फेंक दिया जाता है जिससे यहां गंदगी फैली रहती है और लोगों को यहां बैठने और रुकने में परेशानी होती है। उनका कहना है कि कई बार इस मामले में उन्होंने यहां शिकायत की, लेकिन उनकी कोई सुनवाई नहीं हो रही है।

कोविड हेल्प डेस्क का हाल बेहाल

मेडिकल में आने वाले मरीजों और उनके तीमारदारों को कोविड संबंधी जानकारी देने के लिये यहां कोविड हेल्प डेक्स बनाई गई है, लेकिन इस कोविड डेस्क का हाल बेहाल हो चुका है। यहां डेस्क टूट चुकि हैं और उसमें कोई नहीं बैठत जो लोगों को यहां जानकारी दे सके कि उन्हें इलाज के लिये कहां जाना है। लापरवाही का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि इस संबंध में कई बार शिकायत की गई, लेकिन कोई सुनने वाला नहीं है।


spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Kerala Elections 2026: केरल में यूडीएफ को बढ़त, कांग्रेस सांसद जेबी माथेर ने जताई खुशी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: चुनाव आयोग के ताज़ा रुझानों...

Election Results 2026: चुनाव आयोग के रुझान, असम में भाजपा ने पार किया बहुमत का आंकड़ा

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: देशभर में जारी मतगणना के...

Election Results 2026: बंगाल से तमिलनाडु तक बदलती सियासत, किसके हाथ आएगी सत्ता?

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: देश के विभिन्न राज्यों में...
spot_imgspot_img