Saturday, March 7, 2026
- Advertisement -

मकानों के ऊपर से हाइटेंशन लाइन हटाने को एसई कार्यालय पर प्रदर्शन

  • सुल्तानपुर हटाना गांव के ग्रामीणों ने एसई को सौंपा ज्ञापन, लाइन हटाने की मांग

जनवाणी संवाददाता |

बागपत: सुल्तानपुर हटाना गांव की कश्यप मोहल्ले में मकानों के ऊपर गुजर रही हाईटेंशन बिजली लाइन हटाने की मांग को लेकर एसई कार्यालय पर प्रदर्शन किया। उन्होंने एसई को ज्ञापन सौंपकर लाइन हटाने की मांग की, ताकि वहां बड़ा हादसा होने से बच सकें।

सुल्तानपुर हटाना गांव की कश्यप मोहल्ले के ग्रामीण मंगलवार को पूर्व जिला पंचायत सदस्य सतीश चौधरी के नेतृत्व में अधीक्षण अभियंता के कार्यालय पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि मोहल्ले में स्थित मकानों के ऊपर से हाईटेंशन लाइन गुजर रही है, जिससे वहां बड़ा हादसा होने का खतरा बनता जा रहा है, क्योंकि तारों में रोजाना चिंगारी उठती है, जिससे लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है।

इतना ही नहीं तार काफि नीचे लटके हुए है और लोगों का घरों से बाहर निकलना भी बंद होता जा रहा है। उन्होंने एसई को ज्ञापन सौंपकर लाइन को हटाने व तार बदलने की मांग की, ताकि वहां बड़ा हादसा होने से बच सकें। साथ ही चेतावनी दी कि यदि वहां किसी भी तरह का हादसा हुआ तो इसका जिम्मेदारी बिजली विभाग होगा और वह आंदोलन करने से पीछे नहीं हटेंगे। इस मौके पर रामवीर कश्यप, अनिल, ओमवीर, रामकुमा, इंद्र, सायत कश्यप, रमेश, हरपाल आदि मौजूद रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

बच्चों को भी देना चाहिए सम्मान

सिद्धार्थ ताबिश मेरा बड़ा बेटा इस बात को सुनकर बड़ा...

युद्ध का सीजन बारहों महीना

जो युद्ध के कारोबारी हैं, उनका सीजन बारहों महीना...

मध्य पूर्व के सतत झगड़े के वैश्विक निहितार्थ

मध्यपूर्व जिसे भारत के संदर्भ में पश्चिमी एशिया कहा...

नीतीश युग का अवसान

बिहार की राजनीति लंबे समय से व्यक्तित्व-केन्द्रित और गठबंधन-आधारित...
spot_imgspot_img