- जनपद में 1025 हुए कोरोना एक्टिव केस
जनवाणी ब्यूरो |
शामली: जनपद में मंगलवार को 115 लोेगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव प्राप्त हुई है। जबकि रिकवर होने पर 117 लोगोंं को डिस्चार्ज किया गया है। जिसके बाद जनपद में कोरोना एक्टिव पॉजिटिव केसों की संख्या 1025 हो गई है।
जिलाधिकारी जसजीत कौर ने बताया कि मंगलवार को जनपद में 115 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव प्राप्त हुई है। 117 लोगों को रिकवर होने पर डिस्चार्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि जनपद में कोरोना एक्टिव पॉजिटिव केसों की संख्या 1025 हो गई है। उन्होंने कहा कि जहां नये संक्रमित मिले हैं प्रोटोकाल के अंतर्गत सीलिंग, सेनेटाइजेशन की कार्रवाई कराई जाएगी।
दूसरी ओर, सीएमओ डा. संजय अग्रवाल ने कहा कि जनपद में कुल 1025 केस एक्टिव है, जिसमें 893 होमआइसोलेशन में तथा एल-2 जिला संयुक्त जिला चिकित्सालय में भर्ती 24 मरीज आॅक्सीजन पर है। सभी का पूरा ध्यान रखा जा रहा है, डाक्टर टीम निरंतर विजिट में रहती हैं। होम आइसोलेट रह रहे व्यक्तियों से कोविड-19 प्रोटोकल का पालन कराया जा रहा है।

