Saturday, May 16, 2026
- Advertisement -

गेहूं क्रय केंद्र पर लटका मिला ताला, किसान परेशान

  • पीसीयू गेहूं क्रय केंद्र बोरे खत्म होने से तौल बाधित
  • जिलाधिकारी के निर्देश पर एसडीएम ने किया निरीक्षण

जनवाणी ब्यूरो |

शामली: नवीन मंडी स्थित एफसीआई के गेहूं क्रय केंद्र पर गेहूं लेकर आए किसानों को ताला लटका मिला। जबकि पीसीयू के गेहूं क्रय केंद्र पर बोरे खत्म होने पर गेहूं तौल बाधित रहा। जिससे किसानों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। सूचना मिलने पर जिलाधिकारी के निर्देश पर एसडीएम सदर गेहूं क्रय केंद्रों पर निरीक्षण को पहुंचे और किसानों की समस्याएं सुनी। उन्होंने पीसीयू के केंद्र पर तत्काल बोरे उपलब्ध कराकर तौल सुचारू कराया।

शामली नवीन मंडी में खाद्य विभाग के दो गेहूं क्रय केंद्र, पीसीयू का एक क्रय केंद्र और एफसीआई का एक क्रय केंद्र बनाया गया है। मंगलवार की सुबह दर्जनों किसान गेहूं क्रय केंद्रों पर अपना अनाज बेचने के लिए पहुंचे थे, इस दौरान एफसीआई के क्रय केंद्र पर किसानों को ताला लटका मिला, जबकि पीसीयू के गेहूं क्रय केंद्र पर बोरे खत्म होने के कारण घंटो तौल बाधित रहा।

जिस पर किसानों ने इसकी सूचना क्षेत्र के जन प्रतिनिधियों एवं उच्चाधिकारियों से की। सूचना मिलने पर जिलाधिकारी ने एसडीएम सदर संदीप कुमार को क्रय केंद्रों का निरीक्षण कर किसानों की समस्याओं का समाधान कराने के निर्देश दिए। जिस पर एसडीएम सदर संदीप कुमार मंडी में पहुंचे और किसानों की समस्याएं सुनी। गांव झाल से राजकुमार, गांव कसेरवा से सुधीर, बनत से रमेश चंद और गांव जलालपुर से दिनेश ने एसडीएम को अपनी समस्याएं बताई।

एसडीम ने बताया कि एफसीआई के क्रय केंद्र संचालिका के पति बीमार है, जिसके कारण केंद्र बंद है, उच्चाधिकारियों को अवगत करा दिया गया है, पीसीयू क्रय केंद्र पर बोरे खत्म होने पर डीएफएमओ को अवगत कराकर तत्काल 500 बोरे उपलब्ध करा दिए गए।

उन्होंने बताया कि कुछ किसानों ने खरीद सम्बंधी समस्याएं थी। जिस पर उन्होंने बताया कि शासन के मानकानुसार क्रय केंद्रों पर गेहूं की खरीद की जा रही है। मानक के अनुसार गेहूं न होने पर खरीद नहीं होगी। खाद्य विभाग के क्रय केंद्रों पर व्यवस्था सुचारू मिली। एसडीएम ने केंद्र संचालकों को प्रतिदिन होने वाली खरीद के गेहूं का प्रतिदिन उठान कराने के निर्देश दिए।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Rampur: डीएम विवाद में आजम खां को सजा, कोर्ट ने सुनाया दो साल का कारावास

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: रामपुर की कोर्ट ने सपा...

Mamta Benerjee: चुनावी हार के बाद एक्शन में ममता, बोलीं- ‘जो जाना चाहता है, वह जा सकता है’

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में...

Money Laundering Case: शिकोहपुर केस में रॉबर्ट वाड्रा को जमानत, बोले- डर का कोई सवाल नहीं

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: शिकोहपुर जमीन सौदे से जुड़े...

Petrol-Diesel: पश्चिम एशिया तनाव के बीच सरकार का बड़ा कदम, ईंधन निर्यात पर नई टैक्स दरें लागू

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने पेट्रोलियम उत्पादों...
spot_imgspot_img