Saturday, March 21, 2026
- Advertisement -

अंतिम दिन 61 ग्राम प्रधानों को दिलाई शपथ

  • जनपद में 36 ग्राम पंचायतों का कोरम पूरा नहीं
  • 230 में से 194 में प्रधानों ने संभाली बागडोर

जनवाणी ब्यूरो |

शामली: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में जनपद में निर्वाचित हुए ग्राम प्रधानों एवं सदस्यों को बुधवार को दिसरे दिन वर्चुअल माध्यम से शपथ दिलाई गई। जनपद के चार ब्लॉकों में 61 नवनिर्वाचित ग्राम प्रधानों को शपथ दिलाई गई जबकि 133 को मंगलवार को शपथ दिलाई गई थी। इस तरह से जनपद में अब 36 ग्राम पंचायतों में कोरम पूरा नहीं हो सका जिस कारण उनके ग्राम प्रधान शपथ ग्रहण नहीं कर सके।

जिला पंचायत राज अधिकारी आलोक शर्मा ने बताया कि संबंधित खंड विकास अधिकारी द्वारा निर्वाचित ग्राम प्रधानों एवं सदस्यों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। डीपीआरओ ने बताया कि जनपद में बुधवार को दिसरे और अंतिम दिन विकासखंडवार 61 निर्वाचित प्रधानों को वर्चुअल शपथ ग्रहण कराई गई। इनमें ब्लॉक ऊन पर 19, कैराना पर 16, थानाभवन पर 17 तथा कांधला पर 9 ग्राम प्रधानों को शपथ दिलाई गई। शामली ब्लॉक पर मंगलवार को सभी 27 ग्राम प्रधानों ने शपथ ग्रहण कर ली थी।

डीपीआरओ ने बताया कि 25 मई को 133 ग्राम पंचायतों के ग्राम प्रधानों को शपथ ग्रहण कराई गई थी। इस प्रकार जनपद की 194 ग्राम पंचायत संघटित हो गई हैं और शेष 36 असंघटित हैं।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Gangaur Vrat 2026: गणगौर पूजा आज, जानें समय, नियम और विधि

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

World News: ईरान संकट पर ट्रंप का सियासी संकेत, जंग रोकने के विकल्प पर विचार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल की राजनीति चुनाव...

Punjab News: अमृतसर वेयरहाउस मैनेजर Suicide Case, मंत्री का इस्तीफा, जांच जारी, सियासत गरम

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पंजाब वेयरहाउसिंग कॉर्पोरेशन के अमृतसर...

Andhra Pradesh News: आंध्र प्रदेश में बस में लगी भीषण आग, विधायक समेत 37 यात्री सुरक्षित

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले...
spot_imgspot_img