- निगरानी समिति को उपलब्ध कराई गई सुरक्षा किट के बारे में जानकारी ली
जनवाणी ब्यूरो |
बिजनौर: ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने ग्राम पंचायत खानपुर माधव विकासखंड मोहम्मदपुर देवमल के प्राथमिक विद्यालय में गांवों में कोविड 19 के रोकथाम के लिए सर्किय की गई निगरानी समिति, सर्विलेंस टीम एवं आरआरटी के कार्यो की समीक्षा की।
ग्राम पंचायत खानपुर माधव विकासखंड मोहम्मदपुर देवमल के प्राथमिक विद्यालय में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/एसडीएम सदर विक्रमादित्य सिंह मलिक ने ग्राम खानपुर माधव, रतनपुर रियाया, खोड़ाहेडी, पदमपुर एवं बहादुरपुर जट के संदर्भ् में कोविड-19 के रोकथाम के लिए सक्रिय की गई निगरानी समिति, सर्विलेंस टीम एवं आरआरटी के कार्यों एवं अभिलेखों की समीक्षा की गई।
इसके अतिरिक्त, बैठक में उप जिलाधिकारी सदर, प्रभारी चिकित्साधिकारी चंदक, तथा एडीओ (पंचायत) एवं एडीओ (आईएसबी) द्वारा तीनों टीम के कार्यों को विस्तार पूर्वक बताया गया। निगरानी समिति को ग्राम पंचायत द्वारा उपलब्ध कराई गई सुरक्षा किट के बारे में जानकारी ली गई। बैठक में निगरानी समिति को इंफ्रारेड थमोर्मीटर व पल्स आॅक्सीमीटर के संचालन की विधि बताई गईं।
उधर नगर पंचायत मंडावर में भी ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/ एसडीएम विक्रमादित्य निगरानी समिति, सर्विलेंस टीम एवं आरआरटी के कार्यों एवं अभिलेखों की समीक्षा की गई। बैठक में उप जिलाधिकारी सदर, प्रभारी चिकित्साधिकारी चंदक डॉक्टर देवेंद्र, तथा अधिशासी अधिकारी मंडावर गार्गी द्वारा तीनों टीम के कार्यों को विस्तार पूर्वक बताया गया। निगरानी समिति को ग्राम पंचायत द्वारा उपलब्ध कराई गई सुरक्षा किट के बारे में जानकारी ली गई।

