- कोरोना काल में आर्थिक संकट से जूझ रहा व्यापारी: कपिल सर्राफ
जनवाणी संवाददाता |
नजीबाबाद: पश्चिमी उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने कोरोना काल में व्यापारी समस्याओं के निदान को लेकर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम नजीबाबाद को सौंपा।
जिलाध्यक्ष कपिल अग्रवाल ने कहा कोरोना काल में व्यापारी आर्थिक संकट से जूझ रहा है इसलिए उसकी समस्या का समाधान होना जरूरी है।
बुधवार को कपिल सर्राफ के नेतृत्व में तहसीलदार राधेश्याम शर्मा को सौंपे गए ज्ञापन में।व्यापारियों ने दुकानों व शोरूमों में दो किलो, पांच किलो व 10 किलो वाट तक बिजली कनेक्शनों पर न्यूनतम निर्धारित चार्ज से छह माह की पूर्ण छूट देने व बंद अवधि पर बिजली बिल भी माफ किये जाने।
व्यापारियों पर काॅमर्शियल लोन पर छह माह किस्त को आगे बढ़ाने व बैंकों का 6 माह का ब्याज मुफ्त किए जाने, कोरोना वायरस से किसी भी व्यापारी की मृत्यु होने पर जीएसटी पंजीकृत व्यापारियों को 20 लाख का मुआवजा देने, व्यापारी व उसके परिवार को कोरोना टीमा प्राथमिकता के आधार पर लगवाने, व्यापारी समाधान योजना आरंभ कर 3 हजार प्रतिमाह व्यापारी को सहायता राशि देने, बाजार खुलने पर व्यापारी को क्रमानुसार अधिक समय दिये जाने की मांग रखी। ज्ञापन देने वालों में नानक चंद आढ़ती, राजन टंडन गोल्डी, तसनीम सिद्दीकी, अभिषेक तड़ियाल, मोनिका यादव, मंजू जौहरी, हाजी अय्यूब, मुकीम कुरैशी, राजीव गुप्ता, दानिश अंसारी आदि मौजूद रहे।

