Sunday, March 22, 2026
- Advertisement -

ऊर्जा ऑफिसर सुपरवाइजर एंड स्टाफ एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री मुलाकात की

जनवाणी ब्यूरो |

देहरादून: बीजापुर स्थित सेफ हाउस में मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत से प्रोग्रेसिव लाइफ साइंसेज प्राइवेट लिमिटेड के चेयरमैन विश्वदीप बंसल ने मुलाक़ात की। इस दौरान श्री बंसल ने कोविड-19 के उपचार संबंधित दवाइयां, ऑक्सीमीटर, थर्मामीटर, हैंड सेनीटाइजर उपलब्ध भेंट किए। मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने इस सामग्री को उत्तरकाशी एवं चमोली के दूरस्त गाँवों में भेजने के निर्देश दिए हैं। इस दौरान राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. धन सिंह रावत भी मौजूद रहे।

वहीं दूसरी ओर, आज बीजापुर सेफ हाउस में ऊर्जा ऑफिसर सुपरवाइजर एंड स्टाफ एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत से मुलाकात की। इस दौरान एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत को अवगत कराया कि इस कोविड काल में ऊर्जा ऑफिसर सुपरवाइजर एंड स्टाफ एसोसिएशन किसी भी प्रकार से किसी हड़ताल में शामिल नहीं है।

एसोसिएशन के कर्मियों द्वारा द्वारा प्रदेश के उपभोक्ताओं को सुचारू रूप से विद्युत आपूर्ति उपलब्ध कराइ जाएगी। इस दौरान उच्च शिक्षा मंत्री डॉ धन सिंह रावत, ऊर्जा ऑफिसर सुपरवाइजर इन स्टाफ एसोसिएशन के केंद्रीय महासचिव दीपक पांडे, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सीआर पुरोहित समेत एसोसिएशन के कई पदाधिकारी मौजूद रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

सुरक्षित उत्पाद उपभोक्ता का अधिकार

सुभाष बुडनवाला उपभोक्ता जब भी कोई वस्तु या सेवा खरीदें,...

UP: केसी त्यागी का रालोद में स्वागत, पश्चिमी यूपी की राजनीति में आ सकते हैं नए मोड़

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: वरिष्ठ राजनेता किशन चंद (केसी) त्यागी...

कौन चला रहा है दुनिया?

प्रेरणा इतिहास में कभी-कभी कुछ ऐसा घटता है कि दुनिया...

Dhurandhar 2: अनुपम खेर ने ‘धुरंधर 2’ विवाद पर जताई नाराजगी, कहा- ‘ऐसे लोगों को शर्म आनी चाहिए’

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img