Tuesday, May 12, 2026
- Advertisement -

मंडल में ब्लैक फंगस के 312 मरीज, 22 की मौत

  • कोरोना के संक्रमण की दर 2.64, डेढ़ महीने में सबसे कम
  • अब सरकार की तरफ से मिलेगा आक्सीजन कंसट्रेटर

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: मंडल में ब्लैक फंगस को लेकर बढ़ रहे मरीजों को देखते हुए कमिश्नर ने गुरुवार को मंडल के सभी जिलाधिकारियों और मुख्य चिकित्साधिकारियों की वर्चुअल बैठक में कहा कि एक ओर कोरोना कम हो रहा है वहीं ब्लैक फंगस के मंडल में मरीज बढ़ रहे हैं।

उन्होंने कहा कि मरीजों के इलाज में किसी भी तरह की लापरवाही न बरती जाए और कोरोना से मरे सरकारी कर्मचारियों और अधिकारियों की सूची तुरंत भेजी जाए।

कमिश्नर सुरेन्द्र सिंह ने बताया कि मेरठ मंडल में ब्लैक फंगस के कुल 312 मामले चिन्हित हुए, जिनमें से 103 मरीजों को उपचार के उपरांत डिस्चार्ज किया जा चुका है, 22 मरीजों की मृत्यु हो गई तथा वर्तमान में 191 मरीज उपचाराधीन हैं। सभी भर्ती मरीजों को समुचित उपचार दिलाया जाए।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी अपने जनपद के सभी अस्पतालों में चिकित्सकों से बातचीत करते हुए मरीजों को दिए जा रहे उपचार और उनके वर्तमान स्वास्थ्य की स्थिति पर निगरानी रखेंगे। पिछले 5 दिनों में मेरठ मंडल में कोविड जांच का पॉजिटिविटी रेट 2.64 रहा है, जो पिछले डेढ़ माह में सबसे कम है। किसी भी प्रकार की लापरवाही किसी स्तर पर ना हो।

वर्तमान में मेरठ मंडल में कोविड के एक्टिव मामलों की संख्या 10,643 है। इनमें सर्वाधिक 2873 सक्रिय मामले जनपद मेरठ के हैं। इनमें 763 मरीज विभिन्न अस्पतालों में भर्ती हैं, जिनको समुचित उपचार दिलाया जाए। होम आइसोलेटेड व्यक्तियों के स्वास्थ्य की निरंतर निगरानी की जाए इनमे से जिन मरीजों को आॅक्सीजन की जरूरत हो, उन्हें आॅक्सीजन कंसंट्रेटर दिए जाए।

इसके लिए कल तक सभी जनपदों में व्यवस्था निर्धारित कर दी जाए और आवश्यक शुल्क जमा कर लोगों को आॅक्सीजन कंसंट्रेटर घर पर उपयोग के लिए दे दिए जाएं। कंसंट्रेटर वापस करने पर यह धनराशि वापस कर दी जाए। कोविड के जिन मरीजों में पोस्ट कोविड कॉम्प्लिकेशंस सामने आ रहे हैं, उनके स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दिया जाए। इसके लिए सभी जनपदों में स्पेशल वार्ड बनाए जाएं।जनपद मेरठ में स्वास्थ्य विभाग से जुड़े 03 कार्मिकों की कोरोना से मृत्यु हो गई, जिनमें से 2 कार्मिकों को अभी देय लाभ नहीं दिए गए हैं, जिसके संबंध में अप्रसन्नता व्यक्त की गई।

निर्देशित किया कि कोविड संक्रमण से जिन डॉक्टर और मेडिकल स्टाफ की मृत्यु हुई हो, उनके आश्रितों को नियमानुसार सहायता व अन्य देय/नौकरी इत्यादि तत्परतापूर्वक दिलाई जाए। जनपद मेरठ और गाजियाबाद में कोविड से हुई अधिकारियों व कर्मचारियों की मृत्यु की सूचना अभी उपलब्ध नहीं कराई गई है। अगले 2 दिन में यह सूचना संकलित कराते हुए उपलब्ध कराई जाए।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट का AI चैटबॉट ‘सु सहायता’ हुआ लॉन्च, जानें कैसे करेगा आपकी मदद

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश...

Education News: JEE Advanced 2026 का प्रवेश पत्र जारी, 18 मई को होगी परीक्षा

नमस्कार,दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और...
spot_imgspot_img