Monday, March 23, 2026
- Advertisement -

राशन नहीं मिलने पर महिलाओं ने तहसील में प्रदर्शन किया

  • तहसीलदार को ज्ञापन देकर राशन दिलाने की मांग की

जनवाणी संवाददाता |

बड़ौत: राशन नहीं मिलने पर नगर की महिलाओं ने तहसील में नारेबाजी करते हुए जमकर हंगामा किया। तहसीलदार को ज्ञापन सौंपकर जल्द से जल्द राशन दिलवाने की मांग की। कार्ड बनने के बाद भी महिलाओं को गत चार माह से नहीं मिल रहा है राशन।

नगर के वार्ड आठ की महिलाओं ने कहा कि उनके राशन कार्ड बने हुए है, इसके बावजूद राशन डीलर उन्हें टरकाकर वापस भेज देता है। करीब चार माह से उन्हे राशन नहीं दे रहा है। कोरोना काल में आर्थिक स्थिति खराब है और बाजार से राशन लाने का भी जुगाड़ नहीं है। सरकार ने कोरोना काल के दौरान फ्री राशन देने की घोषण कर रखी है। इसके बावजूद उन्हें राशन नहीं मिल रहा है। भूखो मरने की स्थिति चल रही है। डीलर अपनी तानाशाही चलाते हुए उन्हें राशन नहीं दे रहा है।

जिससे क्षुब्ध होकर दर्जनों से अधिक महिलाएं एकत्र होकर तहसील में पहुंची। जहां पर उन्होंने नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। जिसके उपरांत तहसीलदार प्रदीप कुमार को एक ज्ञापन सौंपकर राशन डीलर के खिलाफ कार्रवाई करते हुए राशन दिलाने की मांग की। तहसीलदार ने समस्या का जल्द समाधान कराने का आश्वासन दिया। इस मौके पर सुल्ताना, रीना, कविता, सलमा, जमीला आदि मौजूद थी।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

सुरक्षित उत्पाद उपभोक्ता का अधिकार

सुभाष बुडनवाला उपभोक्ता जब भी कोई वस्तु या सेवा खरीदें,...

UP: केसी त्यागी का रालोद में स्वागत, पश्चिमी यूपी की राजनीति में आ सकते हैं नए मोड़

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: वरिष्ठ राजनेता किशन चंद (केसी) त्यागी...

कौन चला रहा है दुनिया?

प्रेरणा इतिहास में कभी-कभी कुछ ऐसा घटता है कि दुनिया...

Dhurandhar 2: अनुपम खेर ने ‘धुरंधर 2’ विवाद पर जताई नाराजगी, कहा- ‘ऐसे लोगों को शर्म आनी चाहिए’

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img