Friday, March 13, 2026
- Advertisement -

रानीपुर विधायक आदेश चौहान ने जनता की समस्याओं का किया निदान

  • लोगों की समस्याएं सुनने के बाद विधायक ने कुछ समस्याओं का समाधान मौके पर ही कर दिया
  • कई युवा नौकरी की समस्या भी लेकर के पास पहुंचे
  • विधायक ने कई कंपनियों में नौकरी दिलाने का आश्वासन दिया

जनवाणी ब्यूरो |

हरिद्वार: रानीपुर विधायक आदेश चौहान ने शनिवार को शिवालिक नगर स्थित अपने कैंप कार्यालय में जनता की समस्याओं को सुना। इस दौरान रानीपुर क्षेत्र से आए दर्जनों लोगों ने विधायक के समक्ष व्यक्तिगत सार्वजनिक समस्याओं को रखा और समाधान की मांग की। लोगों की समस्याएं सुनने के बाद विधायक आदेश चौहान ने कुछ समस्याओं का समाधान मौके पर ही कर दिया।

कुछ समस्याओं के समाधान के लिए फोन पर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिया। कई युवा नौकरी की समस्या भी लेकर के पास पहुंचे, विधायक ने कई कंपनियों में नौकरी दिलाने का आश्वासन दिया।

गायक से शिकायत करने आए लोगों ने क्षेत्र में बिजली के पोल टूटने व देर रात आई आंधी से हुए नुकसान से भी अवगत कराया।

इस पर विधायक आदेश चौहान ने दूरभाष पर विभिन्न विभागों के अधिकारियों से बात कर जल्द से जल्द समस्या के समाधान करने के निर्देश दिए। इसके अलावा विधायक आदेश चौहान ने राशन कार्ड, पेयजल और जमीन विवाद से जुड़ा मामला भी आया।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

चिंटू जी का नाम अब बिना अनुमति इस्तेमाल नहीं होगा, कपूर परिवार ने लिया सख्त कदम

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img