Monday, May 11, 2026
- Advertisement -

ब्लैक फंगस के 184 मरीज, अब तक 16 की मौत

  • मेडिकल में 118 और आनंद में 24 मरीज भर्ती
  • 111 एक्टिव केस,72 इंजेक्शन लगाए गए

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: ब्लैक फंगस का कहर लगातार बढ़ता जा रहा है। शनिवार तक मेडिकल कालेज समेत तमाम अस्पतालों में ब्लैक फंगस के 184 मरीज भर्ती हैं और अब तक 16 मरीजों की मौत हो चुकी है। शनिवार को एक मरीज की मौत हो गई। वहीं ब्लैक फंगस की दवा न मिलने से प्राइवेट अस्पतालों में भर्ती लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

जिला सर्विलांस अधिकारी ने बताया कि ब्लैक फंगस से मेडिकल कालेज में आज सात नये मरीज भर्ती किये गए। अब तक यहां पर 118 मरीज भर्ती हैं। अभी यहां पर 84 मरीजों का इलाज चल रहा है। आनंद अस्पताल में 24, न्यूटिमा अस्पताल में 10, किडनी अस्पताल में 5, लोकप्रिय अस्पताल में 9, केएमसी अस्पताल में 3, होप अस्पताल में 1, साई अस्पताल में 1, जसवंत राय अस्पताल 7, जे पी हेल्थ केयर में 3,मेडविन अस्पताल, एप्सनोवा अस्पताल और सुभारती अस्पताल में एक एक मरीज भर्ती है।

जहां तक आज की बात है तो मेडिकल में छह और आनंद में एक नये मरीज भर्ती हुए हैं। अब तक मेडिकल कालेज में 9, न्यूटिमा अस्पताल में 2, आनंद अस्पताल में 2 लोकप्रिय अस्पताल और केएमसी में एक मरीज की मौत हो चुकी है। इस वक्त मेरठ में ब्लैक फंगस के 100 मामले एक्टिव चल रहे हैं। कोरोना के मरीजों में ब्लैक फंगस का खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है।

संक्रमित मरीज लगातार मिल रहे हैं। उधर, बुधवार को ब्लैक फंगस के इंजेक्शन के लिए लोग परेशान रहे। मेडिकल कॉलेज में इंजेक्शन लेने के लिए पहुंचे, लेकिन सभी उपलब्ध इंजेक्शन आवंटित होने के कारण कुछ लोग रह गए, जिन्हें इंजेक्शन नहीं मिल सके।

मेरठ के अलावा मुरादाबाद, बिजनौर आदि जिलों के मरीज भी परेशान हैं। कुछ लोगों को इंजेक्शन मिले भी हैं। इंजेक्शन के अलावा और दवाइयां भी उपलब्ध कराई जा रही हैं। अपर स्वास्थ्य निदेशक डा. राज कुमार अग्रवाल ने बताया कि ब्लैक फंगस के लिये 100 इंजेक्शन मिले हैं और दवाओं का संकट बरकरार है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Saharanpur News: चिलकाना थाना पुलिस ने मुठभेड़ में लूट के दो आरोपी किए गिरफ्तार

 जनवाणी ब्यूरो । सहारनपुर: थाना चिलकाना पुलिस ने मुठभेड़ के...

UP News: सांसद चंद्रशेखर आजाद हाउस अरेस्ट, लालवाला गांव जाने से पहले पुलिस ने रोका

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष...

Saharanpur News: आईटीआई चौकीदार की हत्या, खेत में मिला शव

जनवाणी संवाददाता | गंगोह: थाना गंगोह क्षेत्र के गांव ईस्सोपुर...
spot_imgspot_img