जनवाणी संवाददाता |
मोरनाः प्रदेश सरकार के चार साल पूरे होने पर भाजपाईयों ने गांव गांव में अभियान चलकर जहां उनकी उपलब्धियों की पुस्तक देते हुए कोरोना से बचने को मास्क व सैनिटाइजर वितरित किया तथा ग्रामीणों ने कोरोना निरोधक टीका लगवाने की अपील की।
भाजपा प्रदेश नमामि गंगे के सह-संयोजक डा. वीरपाल निर्वाल ने रविवार को मंडल अध्यक्ष डा. वीरपाल सहरावत, अरुण कुमार, पंकज महेश्वरी, डा. ओमपाल चौहान, प्रदीप निर्वाल, नीटू सहरावत, संजीव प्रजापति, सोनू, जितेंद्र आदि भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ कस्बे की शिक्षक कालोनी में घर घर जाकर प्रदेश सरकार द्वारा किसान, मजदूर, व्यापारी, मजदूर, छात्र आदि के हितों के ध्यान में रखते हुए चार साल कराए गए विकास कार्यो की उपलब्धियों की पुस्तक, मास्क व सैनिटाइजर वितरित किए। भाजपाइयों ने ग्रामीणों से आह्वान किया कि कोरोना का खतरा अभी टला नही है इसलिए कोरोना संक्रमण से बचने के लिए मास्क का प्रयोग करें। शारीरिक दूरी का पालन करें। कोरोना निरोधक टीका अवश्य लगवाए।

