Friday, March 27, 2026
- Advertisement -

घटतौली व बिना टोकन के ट्रैक्टर-ट्राली तोलने पर किसानों ने हंगामा किया

जनवाणी संवाददाता |

दाहा: किसान सेवा सहकारी समिति दाहा पर घटतौली व बिना टोकन के ट्रैक्टर-ट्राली तोलने पर किसानों ने हंगामा किया और नियम के अनुसार तोल कराने की मांग की।

किसानों ने कहा कि किसान सेवा सहकारी समिति दाहा पर गेंहू क्रय केंद्र घटतोली व बिना टोकन के ही पहचान वालों तोल हो रही है । जो लाईन में लग जाते है, उन्हें कोई बहाना बनाकर वापस भेज दिया जाता है । जिसके विरोध में किसानों जमकर हंगामा किया।

सूचना मिलने पर दोघट थाना एस एचओ दिनेश कुमार मौके पर पहुंचे और किसानों को किसी तरह से समझा बुझाकर शांत किया। समिति के एमडी लौकेन्द्र मलिक मौके पर पहुंचे ओर किसानों को आश्वासन दिया कि तोल सही व्यवस्था से कराई जाएगी।

उनके आश्वासन पर किसान शांत हुए। इस मौके पर राजकुमार, रामबीर, विनेश राणा ,मास्टर अंकुर राणा, सचिन राणा, सतीश, महबूब, कृष्णपाल, मनोज, संजीव फोजी, अनिल राणा, देवेन्द्र राणा आदि का आरोप था कि किसानों से अवैध वसूली भी होती है और घटतौली भी की जाती है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

पहली अप्रैल का पुरस्कार

वे सीधे-सादे थे और अक्ल के कच्चे थे। सदैव...

टीबी उन्मूलन में भारत की उल्लेखनीय प्रगति

हाल ही में जारी विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) की...

गैस संकट पर न हो राजनीति

खाड़ी देशों में चल रहे तनाव का असर अब...
spot_imgspot_img