- किसानों का रिश्वत लेकर विद्युत सामान देने का आरोप
जनवाणी संवाददाता |
धामपुर: भाकियू कार्यकतार्ओं ने विद्युत भंडार केंद्र धामपुर में व्याप्त भ्रष्टाचार को लेकर अधिकारियों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर जमकर हंगामा किया। किसानों का आरोप है कि भंडार केंद्र से विद्युत लाइन का सामान देने के नाम पर अवैध वसूली होती है। चेताया यदि अधिकारियों ने अवैध वसूली पर रोक नहीं लगाई तो वह धरना देंगे।
मंगलवार को ब्लाक प्रमुख दुष्यंत राणा के नेतृत्व में दर्जनों भाकियू कार्यकतार्ओं ने विद्युत भंडार केंद्र पर भ्रष्टाचार को लेकर हंगामा काटा। आरोप है कि उनका नम्बर आने पर भी रात तक ट्यूबवेल का सामान का वितरण नहीं किया गया। जिन लोगों ने रिश्वत दी उन लोगों को सामान दे दिया गया।
किसान रात भर विद्युत भंडार केंद्र पर पड़े रहे, पर उन्हें सामान नहीं मिला। तब उन्होंने संगठन को सूचना दी। तब संगठन के पदाधिकारी और कार्यकर्ता इकट्ठे हुए और विरोध स्वरूप प्रदर्शन कर हंगामा किया। तब अधिकारियों ने किसानों को सामान दिलाने का वादा किया।
भरोसा दिया कि आगे से कभी कोई परेशान नहीं होगी। जब जाकर किसानों का गुस्सा शांत हुआ। प्रदर्शन करने वालों में ब्लाक अध्यक्ष दुष्यंत राणा, रामकुमार सिंह, राजेंद्र सिंह, ओमप्रकाश सिंह, गजराम सिंह, नेपाल सिंह, भुवनेश कुमार, चौधरी गजेंद्र सिंह, रितेश कुमार, अवनीश कुमार, सतवीर सिंह, भरत सिंह, पवन कुमार, हरि सिंह शामिल रहे।

