Thursday, March 26, 2026
- Advertisement -

जलभराव की समस्या को लेकर एसडीएम ने क्षेत्र का निरीक्षण किया

  • मानसून सत्र आने से पहले ही जल निकासी के लिए लोगों के मांगे सुझाव

जनवाणी संवाददाता |

नजीबाबाद: बरसात के दिनों में नगर के कई मोहल्लों में जलभराव की समस्या को संज्ञान में लेते हुए एसडीएम ने नगर क्षेत्र का निरीक्षण किया। उन्होंने जलभराव की समस्या से निबटने के लिए लोगों के सुझाव भी मांगे।
मंगलवार को एसडीएम परमानंद झा ने नगर के कोटद्वार रोड ,मंडी समिति महावतपुर बिल्लोच सहित आसपास के क्षेत्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान कई लोगों ने एसडीएम को बताया कि बरसात के पानी की निकासी नहीं होने से नगर में जल भराव हो जाता है जिससे 80 प्रतिशत आबादी प्रभावित हो जाती है।

एसडीएम ने जल निकासी के लिए क्षेत्र के नागरिकों से भी सुझाव लिए। परमानंद झा को क्षेत्र के लोगों ने बताया कि नगर में बरसात के दिनों में कोटद्वार रॉड,अजमल खान रोड, जोगीरमपुरी रोड सहित कई क्षेत्रों में जलभराव की समस्या उत्पन्न हो जाती है।

एसडीएम ने कोटद्वार रोड से लेकर मंडी समिति क्षेत्र,नवाब नजीबुद्दौला किले तक निरीक्षण किया। उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों से कस्बे के लोगों से जलभराव की समस्या से निजात पाने के लिए सुझाव मांगे। कई लोगों ने सुझाव दिया कि जलभराव की समस्या को देखते हुए बरसात का रुका हुआ पानी बुंदकी रोड पर पुलिया डाल दिया जाए। एसडीएम ने कहा कि और भी कोई सुझाव देना चाहे तो मानसून शुरू होने से पहले ही सुझाव आमंत्रित है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

क्यों बढ़ रहा है किडनी रोग?

डॉ रूप कुमार बनर्जी, होमियोपैथिक चिकित्सक आधुनिकता और शहरी जीवनशैली...

स्वस्थ तन मन के लिए क्या करें

नीतू गुप्ता मनुष्य जब तक जवान रहता है, वह सोचता...

वो गैस आ नहीं रही, ये गैस जा नहीं रही

गैस से वे पहले ही परेशान थे। चौबीसों घंटे...

लिखा जा रहा नारी शक्ति का नया अध्याय

भारत का लोकतंत्र एक नए मोड़ पर खड़ा है...

पर्यावरण अनुकूल बने ईवी

जलवायु परिवर्तन आज मानव सभ्यता के सामने सबसे बड़ी...
spot_imgspot_img