Thursday, March 26, 2026
- Advertisement -

राजन जैन बने भारत-तिब्बत सहयोग मंच के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य

जनवाणी संवाददाता |

बड़ौत: भारतीय जनता पार्टी के सक्रिय युवा नेता राजन जैन को भारत तिब्बत सहयोग मंच का राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य नियुक्त किया गया। मंच के युवा विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा .प्रवीण कुमार ने राजन जैन पर विश्वास जताते हुए कहा कि राष्ट निर्माण के कार्य को बढ़ाने के लिए दिए गए दायित्व को पूर्ण कर्त्तव्य निष्ठा से पूरा करेंगे।

राजन जैन इससे पूर्व मेरठ प्रान्त अध्यक्ष के पद को निर्वहन कर रहे थे। राष्ट्रीय कार्यकारिणी में महेश सपइया (हिमाचल), हेमराज जिंदल (राजस्थान), नरेंद्र परमार (गुजरात), राज गौरव सिंह (बिहार), अमित कुमार (महाराष्ट्र), हितेश मिश्रा (पश्चिम बंगाल), अर्पित मुदगल (मध्यप्रदेश), गिरीश साहू (दिल्ली), अनुराग शर्मा (दिल्ली), डॉ. एस.पी.सिंह (उत्तरप्रदेश), डॉ. आर एस राजू (कर्नाटक), धीरज शर्मा (उत्तरप्रदेश), अभिषेक सिंह (झारखंड), शशांक गुप्ता (उत्तरप्रदेश), डालचंद जाट (मध्यप्रदेश), अमितेश शर्मा (उत्तरप्रदेश), आकाश वर्मा (दिल्ली), ऋषभ कुमार (बिहार), हंसराज भारद्वाज (दिल्ली) व राजन जैन (उत्तरप्रदेश) को लिया गया है।

भारत तिब्बत सहयोग मंच के जरिये राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ चीन को घेरने की तैयारी कर रहा है, मंच की स्थापना राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक इंद्रेश कुमार के मार्गदर्शन में 5 मई 1999 में कई गई थी। मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष भगत सिंह कोश्यारी (पूर्व मुख्यमंत्री उत्तराखंड) रहे है जो कि वर्तमान में महाराष्ट्र व गोवा के राज्यपाल हो गए है। इसलिए वर्तमान में मंच के कार्यकारी अध्यक्ष हरजीत ग्रेवाल है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

क्यों बढ़ रहा है किडनी रोग?

डॉ रूप कुमार बनर्जी, होमियोपैथिक चिकित्सक आधुनिकता और शहरी जीवनशैली...

स्वस्थ तन मन के लिए क्या करें

नीतू गुप्ता मनुष्य जब तक जवान रहता है, वह सोचता...

वो गैस आ नहीं रही, ये गैस जा नहीं रही

गैस से वे पहले ही परेशान थे। चौबीसों घंटे...

लिखा जा रहा नारी शक्ति का नया अध्याय

भारत का लोकतंत्र एक नए मोड़ पर खड़ा है...

पर्यावरण अनुकूल बने ईवी

जलवायु परिवर्तन आज मानव सभ्यता के सामने सबसे बड़ी...
spot_imgspot_img