जनवाणी संवाददाता |
नींदडू: क्षेत्र के गांव निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई है। जिसमे उसने बताया कि मंगलवार की रात में उसकी पत्नी कमरे में अकेली सो रही थी। रात्रि तीन बजे उसकी आंख खुली तो उसने कमरे में देखा कि उसकी पत्नी का शव कमरे में छत से लटका हुआ है। सूचना मिलते ही पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं मृतका के पिता ने अपनी पुत्री की हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस में तहरीर दी है।
चौकी क्षेत्र के गांव अथाई शेख निवासी तुफैल अहमद ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि उसकी पुत्री ने करीब एक माह पहले पास के गांव निवासी एक युवक से कोर्ट मैरिज कर ली थी। जिसके चलते परिवार के लोग परेशान थे। मंगलवार की रात में उसकी पत्नी अंजुम फातिमा कमरे में अकेली सो रही थी।
रात में तीन बजे जब उसकी आंख खुली तो उसने कमरे में जाकर देखा तो उसकी पत्नी का शव कमरे की छत में लगे कड़े में लटका हुआ मिला। तुफैल का मानना है कि पुत्री के कोर्ट मैरिज करने को सहन नही कर पाने के कारण कि उसकी पत्नी ने अपने दुपट्टे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने सूचना मिलते ही शव को अपने कब्जे में कर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए बिजनौर भेज दिया है।
वहीं दूसरी और मृतका अंजुम के पिता कफील अहमद ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 25 वर्ष पूर्व उन्होंने गांव निवासी तुफैल अहमद के साथ अपनी पुत्री अंजुम की शादी की थी। मृतका के पिता ने अंजुम के दो देवर व दो ननन्दों पर हत्या किए जाने का आरोप लगते हुए कार्यवाही किये जाने की मांग की है।

