Monday, March 23, 2026
- Advertisement -

गेंहू क्रय केंद्र पर खरीद न होने पर किसानों ने किया हंगामा

  • किसानों ने गेहूं क्रय केंद्र पर तौल शुरू कराने को दिया धरना

जनवाणी संवाददाता |

नगीना: गेहूं क्रय केंद्र पर खरीद न होने से गुस्साए भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने गेहूं क्रय केंद्र पर तौल शुरू कराने के लिए धरना शुरू कर दिया है।

थाना क्षेत्र के ग्राम पखनपुर में गेहूं का सरकारी क्रय केंद्र बना हुआ है। जिस पर तीन दिन पहले तोल बंद कर दी गई जिससे किसानों के ट्रैक्टर ट्राली से लदे गेहूं क्रय केंद्र पर खड़े हैं। तोल बंद होने से गुस्साए किसानों ने इसकी सूचना यूनियन के कार्यकर्ताओं को दी। मंगलवार को ही भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ता गेहूं क्रय केंद्र पखनपुर पर पहुंचे और तोल शुरू करने के लिए धरना दे दिया।

बुधवार को भी यूनियन के कार्यकर्ता तोल शुरू कराने के लिए धरने पर बैठे रहे लेकिन समाचार लिखे जाने तक तोल नहीं हो सकी थी। यूनियन के कार्यकर्तार्ओ ने बताया कि सरकार की उपेक्षा के चलते तोल बंद की जा रही है। जिसको किसान बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं करेंगे और जब तक तोल नहीं होगी धरना जारी रहेगा।

उधर, गेहूं क्रय केंद्र पर तैनात प्रभारी अनिल कुमार ने बताया कि उनके पास खाली बारदाना खत्म हो गया है। जिसकी सूचना दे दी गई थी तथा बारदाना आने पर तुरंत तोल शुरू कर दी जाएगी।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Chandigarh News: ढाई महीने में दूसरा झटका, आप का पार्षद हुआ कांग्रेस में शामिल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: नगर निगम चुनाव से पहले...

UP: माध्यमिक शिक्षा से लेकर औद्योगिक विकास तक, कैबिनेट करेगी महत्वपूर्ण निर्णय, आज होगी बैठक

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में...
spot_imgspot_img