जनवाणी संवाददाता |
चांदपुर: कोरोना संक्रमण की गिरफ्तार रोकने के लिए सरकार के आदेश पर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक पंकज कुमार व महिला थानाध्यक्ष प्रिया सिंह ने नगर क्षेत्र की सड़कों पर अभियान चलाकर बगैर मास्क घूम रहे वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई की। पुलिस टीम द्वारा 25 वाहनों का चालान कर दो हजार रुपये का अर्थदंड भी वसूला।
सरकार के प्रयासों से कोरोना संक्रमण की रफ्तार धीमी पड़ने पर सरकार ने प्रदेश के अधिकांश जिलों को लॉकडाउन से मुक्त कर दिया है । लेकिन इनमें अभी भी रात का कर्फ्यू जारी है। लॉकडाउन में छूट मिलते ही लोग लापरवाही बरतने लगे है । पैदल यात्री ही नहीं बल्कि दुपहिया व चौपहिया वाहनों के चालक भी बगैर मास्क लगाए सड़कों पर फर्राटे भरते नजर आ रहे हैं ।
बुधवार को कोतवाली प्रभारी निरीक्षक पंकज तोमर के नेतृत्व में नगर में प्रवेश करने वाले प्रमुख मार्गों पर पुलिसकर्मियों ने अभियान चलाकर वाहनों की तलाशी ली इतना ही नहीं पुलिस कर्मियों ने बगैर मास्क मिले चालकों का चालान कर जुर्माना भी वसूला ।
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक ने जहां नगर के प्रवेश मार्गो पर मोर्चा संभाल रखा था वही महिला थाना अध्यक्ष ने नगर की सड़कों को कब्जे में ले रखा था । महिला थाना अध्यक्ष प्रिया सिंहने वैदिक कन्या इंटर कालेज के निकट खड़े होकर बगैर मास्क लगाएं घूम रहे लोगों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उनके चालान किये ।
कोतवाली प्रभारी पंकज कुमार ने बताया कि पुलिस टीम द्वारा नगर के प्रमुख संपर्क मार्गो तथा कस्बे में चलाए गए अभियान के दौरान 25 वाहनों का चालान कर बीस हजार का अर्थदंड वसूला गया है। उन्होंने आगे भी इस तरह की कार्रवाई जारी रहने की बात कही है।

