Tuesday, March 17, 2026
- Advertisement -

लूट और चोरी के माल सहित दो शातिर गिरफ्तार

जनवाणी ब्यूरो |

मुजफ्फरनगर: लूट व चोरी के अभियोगों का खुलासा कर पुलिस ने लूट व चोरी के दो अभि्युक्त गिरफ्तार कर उनके कब्जे से लूट व चोरी का माल व नगदी बरामद की है।

थाना नई मंडी पुलिस द्वारा चैकिंग के दौरान थाना क्षेत्रान्तर्गत अलमासपुर चौक के पास दो शातिर लुटेरे व चोरी के अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है।

गिरफ्तार अभियुक्त के नाम रोहित उर्फ कान्हा पुत्र अशोक कुमार निवासी वाल्मिकी बस्ती ग्राम अलमासपुर और अरुण उर्फ टोंटी पुत्र महकार निवासी बर्फखाने वाली गली अलमासपुर थाना नई मण्डी जनपद मुजफ्फरनगर बताए गए हैं। उनके पास से 20000 रुपये नकद, 14 पुराने सिक्के सफेद धातु, एक हार सफेद धातु, एक चैन पीली धातु, एक हार पीली धातु, एक मंगल सूत्र पीली धातु, एक ताबीज पीली धातु, 2 कानो की बालियां पीली धातु, एक अदद टैब लेनोवो कम्पनी, तीनमोबाईल फोन बरामद किए गए हैं।

पूछताछ में अभियुक्तगण द्वारा बताया गया कि हमारे द्वारा ही थाना नई मंडी क्षेत्र से एक व्यक्ति से गले की चैन को छिना था तथा दो घरों में घुसकर चोरी भी की गयी थी, जो माल बरामद हुआ है ये सब इन्ही घटनाओं से सम्बंधित हैं।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

UP: मुरादाबाद में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई कार, चार युवकों की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में जा घुसी।...

सिलेंडर बिन जलाए रोटी बनाने की कला

मैं हफ्ते में एक दिन आफिस जाने वाला हर...

सुरक्षित उत्पाद उपभोक्ता का अधिकार

सुभाष बुडनवाला हर वर्ष 15 मार्च को विश्व भर में...

पुराना है नाम बदलने का चलन

अमिताभ स. पिछले दिनों, भारत के एक राज्य और कुछ...
spot_imgspot_img