- मांगों को लेकर कोतवाल को ज्ञापन सौंपा
जनवाणी संवाददाता |
धामपुर: भाकियू कार्यकर्ताओ ने डीएम से संबोधित एक ज्ञापन कोतवाल को सौंप कर गांव में कोरोना वैक्सीन के लिए कैंप लगवाने की मांग की है। साथ ही उन्होंने जंगली जानवरों से निजात दिलाने की मांग की है। चेताया यदि उनकी मांगों को नहीं माना गया तो वह तहसील पर धरना देंगे।
शुक्रवार को भाकियू भानू कार्यकर्ताओं ने कोतवाली पहुंचकर डीएम से संबोधित एक ज्ञापन कोतवाल राजकुमार शर्मा को सौंपा। ज्ञापन में किसानों ने कहा की जंगली जानवरों से किसानों को जान का खतरा बना हुआ है। जंगली जानवरों को वनों में रोका जाए। नहीं तो किसानों को जंगली जानवर मारने के लिए छूट प्रदान की जाए।
बस शिकायत के बाद भी वन विभाग जंगली जानवरों के मामले पर चुप्पी साधे रहता है। जंगली जानवरों के मरने पर किसानों को झूठे मुकदमे में फसाए जाने पर रोक लगाई जाए। इसके अलावा किसानों ने गांव गांव किसानों को कोरोना वैक्सीन लगाने के लिए कैंप लगवाने की मांग की।
आरोप है जनपद में कृषि विभाग के अधिकारियों की मिलीभगत से कई खाद बीज बैक कीटनाशक की दुकाने संचालित हो रही हैं। कई दुकानदारों पर लाइसेंस तक नहीं है। ऐसे दुकानदार किसानों को नकली बीज दवाइयां देकर मोटा मुनाफा कमा रहे हैं।
नकली बीज में दवाइयां बेचने वालों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाए। ज्ञापन देने वालों में ब्लॉक अध्यक्ष राज सिंह, देवेंद्र सिंह, प्रेम राज सिंह, गजेंद्र सिंह राजपूत, विनोद कुमार शर्मा, सतपाल सिंह, राम सिंह आदि शामिल रहे।

