Saturday, March 28, 2026
- Advertisement -

उत्तराखंड के चार धामों से जुड़े पुजारी

  • हक हकूकधारियों के साथ ही देश के तीन उद्योगपतियों को बोर्ड में बतौर सदस्य नामित किया
  • उत्तराखंड में बने पहली बार चारधाम देवस्थानम बोर्ड में सदस्यों को किया नामित
  • अब इस बात पर भी विराम लगता दिखाई दे रहा है कि देवस्थानम बोर्ड भंग नहीं होगा

जनवाणी ब्यूरो |

देहरादून: उत्तराखंड शासन ने आज विधिवत तौर पर उत्तराखंड चारधाम देवस्थानम प्रबंधन बोर्ड में उत्तराखंड के चार धामों से जुड़े पुजारी, हक हकूकधारियों के साथ ही देश के तीन उद्योगपतियों को बोर्ड में बतौर सदस्य नामित किया है।

प्रदेश सरकार ने देवस्थानम प्रबंधन बोर्ड में जहां एक और लंबे समय से बद्रीनाथ केदारनाथ में दान देने वाले देश के प्रमुख उद्योगपति मुकेश अंबानी के पुत्र अनंत अंबानी, जिंदल ग्रुप के सज्जन जिंदल, दिल्ली के महेंद्र शर्मा को हिंदू धार्मिक व्यवस्था में विशेष रूचि रखने वाले उद्योगपति के रूप में बतौर सदस्य शामिल किया गया है।

वही उत्तराखंड सरकार ने श्री बद्रीनाथ केदारनाथ गंगोत्री यमुनोत्री से जुड़े हुए पुजारी व हक- हकूकधारियों को सदस्य नामित किया है जिनमें बद्रीनाथ धाम से धार्मिक क्षेत्र में अच्छी दखल रखने वाले आशुतोष डिमरी, गोविंद सिंह पवार, केदारनाथ से श्रीनिवास पोस्ती, गंगोत्री से कृपाराम सेमवाल, यमुनोत्री से जय प्रकाश उनियाल को सदस्य नामित किया गया है।

उत्तराखंड में बने पहली बार चारधाम देवस्थानम बोर्ड में सदस्यों को नामित कर अब इसे व्यवस्थित स्वरूप में लाने की प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है।

सरकार ने उत्तराखंड के चारों धामों से हक हकूकधारियों को महत्व देकर देवस्थानम बोर्ड का काम आगे बढ़ाने की कवायद शुरू की है इसके साथ ही अब इस बात पर भी विराम लगता दिखाई दे रहा है कि देवस्थानम बोर्ड भंग नहीं होगा।

हालांकि, सरकार ने शुरू से ही साफ संकेत दिए हैं देवस्थानम प्रबंधन बोर्ड वर्षों से चली आ रही परंपरा मान्यता और हक हकूकधारियों के किसी भी अधिकार व हक हकूक से छेड़खानी नहीं करेगी।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Noida Airport: पीएम मोदी ने किया नोएडा एयरपोर्ट का उद्घाटन, उड्डयन क्षेत्र में नया अध्याय शुरू

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज...

IPL 2026: धोनी की चोट ने CSK को दिया बड़ा झटका, जानें कितने मैच मिस करेंगे?

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: आईपीएल 2026 शुरू होने से...

उल्लूओं की दुनिया को जानिए

ललित नारायण उपाध्याय उल्लू के नाम से तो आप बचपन...
spot_imgspot_img