Saturday, March 28, 2026
- Advertisement -

उत्तराखंड सरकार ने कर्फ्यू में दी बड़ी राहत

  • अब तीन दिन नौ से पांच बजे तक खुलेंगी दुकानें

जनवाणी ब्यूरो |

देहरादून: कोरोना वायरस संक्रमण की रोकथाम के लिए उत्तराखंड में लागू कोविड कर्फ्यू में सरकार ने बड़ी राहत दी है। इसके तहत अब दुकानें सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को सुबह नौ से पांच बजे तक खुलेंगी। हालांकि, मॉल और सिनेमाहॉल बंद रहेंगे। सरकार के प्रवक्ता सुबोध उनियाल ने जानकारी दी है।

इस बार एक हफ्ते का कोरोना कर्फ्यू बढ़ाने के बाद से सरकार ने एसओपी तीन बार संशोधित की है। इससे पहले सोमवार को जारी एसओपी में भी कुछ राहत दी गई थी, जिसके तहत खाद्य पैकेजिंग समेत 20 व्यवसायों से संबंधित दुकानों को अब आठ व 11 जून को सुबह आठ से दोपहर एक बजे तक खोलने की छूट दी गई है।

इसके अलावा व्यापारियों की सुविधा के मद्देनजर गोदामों में चौबीस घंटे माल वाहक वाहनों से सामान की लोडिंग, अनलोडिंग की अनुमति दी गई है। अभी तक इसके लिए सिर्फ रात का समय ही नियत था।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

भविष्य की सुपरस्टार हैं आयशा खान

एक्ट्रेस आयशा खान ने साल 2025 में फिल्म 'जाट'...

सेल्फ ऑब्सेशन के लिए जानी जाती हैं उर्वशी रौतेला

बॉलीवुड से लेकर इंटरनेशनल फैशन और ग्लैमर इंडस्ट्री तक...

मनोरंजन की गिरावट और मौन सेंसर बोर्ड

अजय जैन 'विकल्प' 'कृत्रिम बुद्धिमत्ता' के दौर में इन दिनों...

फरेब लाल का एआई और ठगी गई जनता

रामपुर गांव के आधुनिकतावादी 'फरेब लाल' ने जब इस...

भविष्य की रोशनी का वैश्विक संकल्प

प्रकृति और मनुष्य का रिश्ता आदिकाल से एक अटूट...
spot_imgspot_img