- नगर के एक विवाह मंडप में आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम में जिलाधिकारी ने दिए टिप्स
जनवाणी संवाददाता |
चांदपुर: कोरोना की रफ्तार पर ब्रेक लगाने के लिए नगर के विवाह मंडप में आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम में जिलाधिकारी ने सर्विसलांस टीम में लगे कर्मचारियों को कोरोना की रोकथाम के टिप्स दिए। उन्होंने कांटेक्ट ट्रेसिंग पर जोर देते हुए इस कार्य में लगे अधिकारियों व कर्मचारियों की सराहना की।
बुधवार की दोपहर बाद नगर के गोरा गार्डन विवाह मंडप में सर्विसलांस टीम मैं लगे कर्मचारियों स्वास्थ्य कार्यकत्री आशा, आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों, लेखपालों, ग्राम विकास अधिकारियों तथा ग्राम प्रधानों के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया।

शिविर को संबोधित करते हुए जिला अधिकारी रमाकांत पांडे ने कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए कर्मचारियों व अधिकारियों को टिप्स दिए उन्होंने कोरोना संक्रमित रोगियों की कांटेक्ट ट्रेसिंग करने पर जोर देते हुए कहा कि ऐसा करने से कोरोना की रफ्तार को कम किया जा सकता है।
उन्होंने कहा कि कोरोना रोग खत्म होने के अभी आसार नहीं है ऐसी दशा में संक्रमण की रोकथाम के लिए मास्क लगाने के साथी दो गज की दूरी बनाए रखना जरूरी है।
उन्होंने कोरोना संक्रमण काल को विपत्ति काल बताते हुए अधिकारियों व कर्मचारियों से सावधानी पूर्वक कार्य करने तथा कोरोना संक्रमित पाए जाने वाले रोगियों के परिजनों व संपर्क में आनेवाले लोगो के परीक्षण कराने पर जोर दिया।
उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमण काल में सर्विसलांस टीम में लगे कर्मचारियों के साथ ही अन्य विभागों के कर्मचारी भी कोरोना योद्धा के रूप में कार्य कर रहे हैं। उनके होसले व कार्य करने की क्षमता से कोरोना संक्रमण पर अंकुश जरूर लगेगा।
लेकिन जब तक कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए उचित प्रबंध नहीं हो जाते हैं तब तक बड़ी ही सावधानी से अपने अपने कार्यों को अंजाम देना है। प्रशिक्षण शिविर में कोविड-19 एप के साथ ही होम आइसोलेशन एप, आरोग्य सेतु एप के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई शिविर को मुख्य विकास अधिकारी के पी सिंह के साथ ही उप जिलाधिकारी कुंवर वीरेंद्र सिंह आदि ने संबोधित किया ।
कार्यक्रम में स्वास्थ्य कार्यकत्री आशा आंगनवाड़ी कार्यकत्री के साथ ही ग्राम प्रधान लेखपाल विकास विभाग से जुड़े कर्मचारी व अधिकारी मौजूद रहे ।

