Monday, March 23, 2026
- Advertisement -

प्रभा नर्सिंग होम में स्वास्थ्य विभाग की छापेमारी, बंद हुआ अल्ट्रासाउंड सेंटर

  • नगर भर में कई झोलाछाप चिकित्सकों की क्लीनिक रही बंद

जनवाणी संवाददाता |

नानौता: जनपद सहारनपुर के नानौता में स्थित प्रभा नर्सिंग होम में स्वास्थ्य विभाग द्वारा की गई छापेमारी से हड़कंप मच गया। तकरीबन तीन घंटे तक चली जांच के बाद टीम अधिकारियों द्वारा अवैध तरीके से चल रहा अल्ट्रासाउंड सेंटर तत्काल बंद कराने के आदेश जारी किए गए।

बुधवार की सुबह करीब 11 बजे नगर के देवबंद मार्ग स्थित प्रभा नर्सिंग होम में सीएमओ सहरनपुर डॉक्टर ओपी गुप्ता ने टीम को साथ लेकर छापेमारी की। इस दौरान करीब तीन घंटे तक जांच जारी रही। जांच कर रही टीम के अधिकारियों ने बताया कि उक्त नर्सिंग होम में चल रहा अल्ट्रासाउंड सेंटर गलत पाया गया है। अल्ट्रासाउंड करने वाले चिकित्सक का रजिस्ट्रेशन 15

सितंबर 2020 को समाप्त हो गया था। इसके नवनीकरण के लिए भी एक माह पहले से ही आवेदन करने का नियम है। परंतु उक्त चिकित्सक द्वारा नियमों को दरकिनार करते हुए सैंटर चलाया जा रहा था। जिसे तत्काल बंद कराए जाने के आदेश दिए गए हैं।

इसके अलावा टीम को एक युवती के अवैध तरीके से अस्पताल द्वारा अर्बोशन कराए जाने की शिकायत प्राप्त हुई थी। परंतु अस्पताल में भर्ती उक्त युवती ने उल्टी की शिकायत पर भर्ती होने की बात टीम को बताई। युवती के परिजनों द्वारा भी चिकित्सकों को लिखित में यह बात लिखकर दिए जाने की बात टीम द्वारा बताई जा रही है।

उक्त युवती की जांच सहारनपुर अस्पताल में कराए जाने की बात पर टीम अधिकारियों ने कहा कि यह बहुत लंबी प्रक्रिया है एवं युवती के परिजनों द्वारा लिखित में दिए जाने के बाद इसकी आवश्यकता भी नहीं रह जाती है। टीम की इस छापेमारी के दौरान नगर भर में झोलाछाप चिकित्सकों में हड़कंप मचा रहा।

कईं दुकानों पर टीम के वापिस लौटने तक ताला लटका हुआ पाया गया। इसके चलते इस बात से इंकार नहीं किया जा सकता कि नगर में झोलाछाप चिकित्सक बड़ी संख्या में अपने कारोबार को बढा रहे हैं और भोली-भाली जनता को ठगने का काम कर रहे हैं।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

UP Cabinet Decisions 2026: किसानों को MSP में बढ़ोतरी, गोरखपुर बनेगा सोलर सिटी

जनवाणी ब्यूरो | लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार की कैबिनेट बैठक...

हमारी धार्मिक अवधारणाएं विज्ञान सम्मत

राजेंद्र बज वर्तमान दौर में सारी दुनिया हमारी अपनी गौरवशाली...

गैस को देखने का अपना अपना नजरिया

समस्या गैस की हो, तो प्राथमिक स्तर पर परीक्षण...
spot_imgspot_img