जनवाणी संवाददाता |
मेरठ: लाला लाजपत राय स्मारक मेडिकल कॉलेज के कोविड अस्पताल में आज अत्यंत गंभीर रूप से बीमार 6 पॉजिटिव रोगियों की मृत्यु हो गई।
मेडिकल के कोविड के नोडल अधिकारी डा. तुंगवीर सिंह ने बताया कि मेरठ के चार लोगों समेत छह की मौत हुई है। दुर्भाग्य से इन सभी रोगियों का रोग अत्यंत गंभीर अवस्था में पहुंच जाने के बाद ही इन्हें मेडिकल कॉलेज मेरठ के कोविड-19 अस्पताल में लाया जा सका।
इसका अनुमान इसी बात से लगाया जा सकता है कि इनमें से एक रोगी की मृत्यु अस्पताल पहुंचने के 5 घंटे के अंदर, दूसरे रोगी की 8 घंटे के अंदर, तीसरे रोगी की 11 घंटे के अंदर, चौथे रोगी की 13 घंटे के अंदर तथा पांचवें रोगी की 19 घंटे के अंदर मृत्यु हो गई। छठे रोगी की मृत्यु भर्ती होने के 1 दिन तथा 18 घंटे के बाद हुई। इनमें से 4 रोगी मेरठ जिले के, एक बुलंदशहर जिले का और एक बिजनौर जिले का था।
श्रीमती विद्योत्तमा आयु 35 वर्ष पत्नी राजकुमार निवासी सिहोली मेरठ,रमेश चंद्र खन्ना आयु 61 वर्ष पुत्र ज्ञान चंद खन्ना निवासी विजयनगर बेगम बाग मेरठ, श्रीमती स्नेह लता आयु 50 वर्ष पत्नी नरेश निवासी भट्टीपुरा रेलवे रोड मेरठ,राजीव अग्रवाल आयु 50 वर्ष पुत्र बृजमोहन अग्रवाल निवासी सदर बाजार मेरठ, नबी अहमद आयु 40 वर्ष पुत्र समीम निवासी देहात बुलंदशहर, श्रीमती सहाना आयु 40 वर्ष पत्नी शकील निवासी सानंदा थाना चांदपुर जिला बिजनौर की मौत हो गई है।

