जनवाणी संवाददाता |
नजीबाबाद: नगर पंचायत साहनपुर के मौहल्ला नददाफान में कई मकानों की छत से हाई टेंशन बिजली की लाइन गुजरने से कई परिवार जानलेवा दौर से गुजर रहे हैं। घरों के ऊपर झूलती मौत की तार हमेशा जान जोखिम में रहने का अहसास दिला रही है।

अपने ही घरों के छत पर निकलने और जरा सी चूक भी जीवन पर भारी पड़ सकती है। यहां के कई घरों में पूर्व में दुर्घटनाएं हो चुकी है। कई लोग बिजली की चपेट में आकर घायल भी हो चुके है। उसके बाद भी अभी तक समस्या का समाधान नहीं हो सका है। ग्रामीणों ने कहा कि यदि समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वे आंदोलन करेंगे।
पूरी खबर के लिए पढ़े जनवाणी
अभिकर्ता गुप्ता जी 9639005146

