Thursday, March 19, 2026
- Advertisement -

यूपी: आधी क्षमता से खुलेंगे रेस्टोरेंट व मॉल, पढ़िए- पूरी खबर

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: कोरोना संक्रमण में तेजी से कमी आने के बीच सरकार ने नई गाइडलाइन जारी कर दी है। प्रदेश में 21 जून से रेस्टोरेंट व मॉल खुल जाएंगे।


DAINIK JANWANI 6 scaled


हालांकि कोविड प्रोटोकॉल के चलते 50 फीसदी क्षमता से ही खोला जाएगा। शादी विवाह में शामिल होने वालों की संख्या 25 से बढ़ाकर 50 कर दी गई है। साथ ही धार्मिक स्थलों पर जुटने वालों की संख्या भी 5 से बढ़ाकर 50 कर दी गई है। सरकारी दफ्तरों व निजी कार्यालय में अब सभी कर्मचारियों को आने की अनुमति होगी।

स्कूल, कॉलेज व शिक्षण संस्थान भी फिलहाल बंद रहेंगे। केवल शिक्षकों व कर्मचारियों को प्रशासनिक कार्य के लिए आने की अनुमति होगी। रात्रिकालीन कर्फ्यू रात नौ बजे से सुबह सात बजे तक रहेगी।

शनिवार व रविवार की साप्ताहिक बंदी पहले की तरह जारी रहेगी। मुख्य सचिव आरके तिवारी की ओर से शनिवार देर रात जारी गाइडलाइन के अनुसार साप्ताहिक बंदी के दौरान पूरे प्रदेश में शहरी व ग्रामीण क्षेत्र में स्वच्छता, सैनिटाइजेशन व फॉगिंग अभियान चलाया जाएगा।


DAINIK JANWANI 6 scaled


ऐसे कार्यक्रमों के लिए अनुमति नहीं मिलेगी जिसमें भीड़ एकत्र होनी हो या किसी प्रकार का जुलूस निकलना हो। गाइडलाइन के मुताबिक पुरातत्व विभाग के स्मारक, प्राणि उद्यान व पार्क पूर्व निर्धारित समय पर खोले जाएंगे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Saharanpur News: पुलिस मुठभेड़ में लूट के आरोपी दो बदमाश घायल अवस्था में गिरफ्तार

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए...

Saharanpur News: सहारनपुर में बदलेगा मौसम, आंधी-बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: जनपद में मौसम का मिजाज बदलने...
spot_imgspot_img