जनवाणी ब्यूरो |
बिजनौर: डीआरएफ रबड़ फैक्ट्री में वायरल से तेजी से भाप निकलने से वहां काम करने वाले प्रभात चंद शर्मा, वीर सिंह, सुरेश कुमार तीनों लोग बुरी तरह झुलस गए थे। जिसमें घायल प्रभात की गंभीर हालत के दृष्टिगत उसको सफदरजंग अस्पताल दिल्ली में भर्ती कराया गया, जहां शनिवार को उपचार के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। घायल अन्य दोनों वीर सिंह व सुरेश का ईलाज बीना प्रकाश अस्पताल बिजनौर में चल रहा है। मृतक प्रभात के परिजनों ने उसका अन्तिम संस्कार कर दिया गया है।
अधिकर्ता विशाल शर्मा 983710552

