Saturday, April 4, 2026
- Advertisement -

आसमान से बरस रही भीषण आग, तापमान 40 के पार

जनवाणी ब्यूरो |

शामली: लगातार आसमान से बरस रही भीषण आग से दिन के तापमान के 40 डिग्री तक पहुंच जाने से लोग गर्मी से बुरी तरह मुहाल नजर आ रहे हैं। तेज धूप शरीर को झुलसाने का काम कर रही है। भीषण गर्मी के कारण लोगों का पसीना सूख नहीं रहा है। दोपहर में तो लोगों का घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो रहा है।

गर्मी से राहत पाने के लिए किए जा रहे सारे उपाय भी फेल हो रहे हैं। पिछले दिनों हुई बारिश से लोगों को गर्मी से काफी राहत मिली थी लेकिन अब एक बार फिर तापमान बढ रहा है जिसके कारण लोग मुहाल नजर आ रहे हैं। बुधवार को भी भीषण गर्मी से चिलचिलाती धूप से जनजीवन प्रभावित रहा।

दोपहर में तो स्थिति ज्यादा विकट हो गयी लोगों को सिर व मुंह को ढककर निकलना पडा लेकिन राहत नहीं मिल पायी। तेज धूप शरीर को झुलसाने का काम कर रही है। भीषण गर्मी में घर में लगे एसी व कूलर भी फेल हो रहे हैं। सुबह के समय ही लोगों की भीड खरीददारी के लिए पहुंच रही है लेकिन दोपहर बाद बाजारों में सभी सन्नाटा सा पसर जाता है। लोग सुबह व शाम के समय ही बाजारों में खरीददारी के लिए जा रहे हैं।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

उत्पाती होते बच्चों की मानसिकता

उषा जैन ‘शीरीं’ बच्चों का अधिकतम समय शिक्षा ग्रहण करते...

नफरत किस से करू…कैसे करूं?

क्या जमाना आ गया है, जहां कभी फोटो खिंचवाने...

क्या ममता करेंगी फिर से धमाल?

अब जब चुनाव की तारीखें घोषित हो चुकी हैं...

ईरान के मामले में चूक गए ट्रंप

जॉर्ज बर्नार्ड शॉ ने जॉर्ज विल्हेम फ्रेडरिक हेगेल के...

Raza Murad: रजा मुराद ने मां को याद कर लिखा भावुक संदेश, कहा- ‘सबसे बड़ा आशीर्वाद’

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img