- कॉन्फ्रेंस में दिखी वैश्विक एकात्मकता व योग की गहराती पैठ की झलक
जनवाणी ब्यूरो |
सहारनपुर: आयुष मंत्रालय भारत सरकार व आईसीसीआर के सहयोग से देश की अग्रणी योग संस्था मोक्षायतन योग संस्थान द्वारा आयोजित चार दिवसीय ग्लोबल योग कांफ्रेंस रविवार को योग संकल्प के साथ समापन हुआ।
इस कांफ्रेंस के पहले दिन के सत्र को सबसे पहले एसोसिएशन आॅफ आर्युर्वैदिक फिजिशियन मॉरीशस के प्रेसिडेंट डॉक्टर कोमल चंद राधाकिसून ने योग एवं आयुर्वेद पर लिया।
दूसरा सत्र साउथ अफ्रीका व आयरलैंड की जानी मानी मेडिकल डॉक्टर व योग एवं आयुर्वेदिक विशेषज्ञ डॉक्टर नेशन्त्री गोविंदर ने अपने शरीर की रोग प्रतिरोधक शक्ति को भीतर से ही स्वयं प्राकृतिक रूप से बढ़ाने पर लिया।

