Tuesday, March 3, 2026
- Advertisement -

बड़ी खबर: एम्स की इमरजेंसी में लगी आग, मरीजों को निकाला बाहर

  • फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने पाया काबू

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: दिल्ली एम्स के इमरजेंसी वार्ड में सोमवार सुबह आग लग गई। फायर ब्रिगेड की सात गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पा लिया है। इस दौरान इमरजेंसी के अंदर मौजूद मरीजों को बाहर निकाल दिया गया। वेंटिलेटर पर मौजूद मरीजों को दूसरी जगह शिफ्ट किया गया जबकि अन्य का डॉक्टर्स बाहर ही इलाज करते रहे। फिलहाल जान-माल के नुकसान के बारे में जानकारी नहीं मिली है।

नौवीं मंजिल पर लगी थी आग

इससे पहले 17 जून को एम्स की नौंवी मंजिल पर आग लग गई थी। एम्स के कन्वर्जेंस बिल्डिंग में लगी आग पर काबू पाने के लिए फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर भेजी गई थीं। आग पर काबू पाने के लिए फायर ब्रिगेड की कुल 20 गाड़ियों को मौके पर रवाना किया गया था। फायर ब्रिगेड कर्मचारियों की सुझबूझ से आग पर काबू पा लिया गया था।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Chandra Grahan 2026: ग्रहण समाप्ति के बाद तुरंत करें ये 5 काम, जीवन में सुख-शांति का होगा वास

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

US: टेक्सास में गोलीबारी में भारतीय मूल की छात्रा समेत चार की मौत, 14 घायल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: अमेरिका के टेक्सास राज्य की...
spot_imgspot_img