Monday, March 23, 2026
- Advertisement -

सपा कार्यकर्ताओं ने मनाया पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश का जन्मदिन

जनवाणी संवाददाता |

बड़ौत: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के 48 वें जन्मदिन के अवसर पर बड़ौत में कार्यकर्ताओं ने पूर्व राज्यमंत्री हाजी तराबद्दीन के नेतृत्व में 48 किलो का केक काटा। वहीं नगर में प्याऊ लगाकर लोगों को गर्मी से राहत दिलाई। गरीब लोगों को भोजन भी कराया।

इस मौके पर क्षेत्र के गणमान्य लोग व ग्राम प्रधानों ने राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को अच्छा नेता बताते हुए भविष्य में प्रदेश में उनकी सरकार बनने के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। इस मौके पर अध्यक्षता करते हाजी तराबुद्दीन चौधरी पूर्व राज्य मंत्री ने की। कार्यक्रम में अरशद चौधरी, संदीप भारद्वाज, ताज मोहम्मद प्रधान , जियाउद्दीन, मास्टर सलीम, मौलाना इसरार , हाजी साजिद, जमील चौधरी आदि मौजूद थे।

वहीं दूसरी ओर नगर सपा पूर्व जिलाध्यक्ष बिल्लू प्रधान के नेतृत्व में नगर में पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का जन्मदिन मनाया। इस मौके पर केक काटा गया। गौशाला में पहुंच कर गरीबों को फल वितरित किए। इस मौके पर वक्ताओं ने 2022 के विधानसभा चुनाव में सपा की प्रदेश में सरकार बनाने में परिश्रम करने का आह्वान किया गया।

इनके अलावा सपा कार्यकर्ताआें ने सपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता सुरेन्द्र पंवार के नेतृत्व में अखिलेश यादव का जन्मदिन मनाया। केक काटा गया। एक गोष्ठी का आयोजन किया गया। नगर में साइकिल यात्रा निकाली गई। इस मौके पर निर्दोष गुप्ता, नाजिम खान, निखिल पंवार, सहदेव सिंह, बृजपाल अमीन, अशोक तोमर, धर्मेंद्र सेन, संजीव राणा, नीतू, गुड्डू, अभिषेक, ताहिर, हबीब, विरेन्द्र, राजू, दिलशाद आदि लोग मौजूद रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

UP Cabinet Decisions 2026: किसानों को MSP में बढ़ोतरी, गोरखपुर बनेगा सोलर सिटी

जनवाणी ब्यूरो | लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार की कैबिनेट बैठक...

हमारी धार्मिक अवधारणाएं विज्ञान सम्मत

राजेंद्र बज वर्तमान दौर में सारी दुनिया हमारी अपनी गौरवशाली...

गैस को देखने का अपना अपना नजरिया

समस्या गैस की हो, तो प्राथमिक स्तर पर परीक्षण...
spot_imgspot_img