Saturday, February 21, 2026
- Advertisement -

भाकियू कार्यकर्ताओं ने दोघट थाने का घेराव किया

जनवाणी संवाददाता |

दाहा: गाजीपुर बार्डर पर काले झंडे दिखाने पर भाकियू कार्यकर्ताओं पर दर्ज किए गए मुकदमों के विरोध में भाकियू कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में एकत्र होकर दोघट थाने का घेराव किया और थाना परिसर में अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया। कार्यकर्ताओं का कहना था कि यदि जल्द ही मुकदमें वापस नहीं लिए गए तो वह उग्र आंदोलन करेंगे, जिसकी पूर्ण जिम्मेदारी पुलिस-प्रशासन की होगी।

इस दौरान कार्यकर्ताओं ने एसएचओ दोघट को एक ज्ञापन दिया। जिसमें मुकदमें वापस लेने की मांग की गई। अब देखना है कि पुलिस दर्ज किए गए मुकदमों को वापस लेती है या कार्यकर्ताओं को मजबूर होकर आंदोलन करना पड़ेगा। । इस मौके पर चौधरी राजेन्द्र सिंह, बिजेन्द्र प्रधान, मनोज प्रधान, तेजपाल दरोगा, जगदीश, ब्रजपाल सिंह, नाहर सिंह, टीकाराम, रामनाथ प्रधान, धर्मेन्द्र प्रधान, विकास राणा, बुद्ध सिंह, कृष्णपाल प्रधान, देवपाल , देवी सिंह, संजीव राठी, रामकुमार, सीताराम आदि मौजूद थे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

टॉप डायरेक्टर्स में शामिल हुए अनुराग सिंह

एक से बढ़कर एक कॉमेडी और पीरियड वॉर जॉनर...

सिर्फ फिल्म नहीं, कड़वा सच है अनुभव सिन्हा की ‘अस्सी’

डायरेक्टर अनुभव सिन्हा और एक्ट्रेस तापसी पन्नू जब भी...

सलमान खान के साथ नजर आएंगी चित्रांगदा सिंह

सुभाष शिरढोनकर जानी-मानी एक्ट्रेस चित्रांगदा सिंह की सबसे बड़ी विशेषता...

पर्सनल ब्रांडिंंग का डिजिटल रायतां

मैं 'आर्यन' उर्फ 'आर्यन ओपी' को समझा रहा था...

हिंदू मंत्रियों के जरिए रिश्तों को धोने की जुगत

पड़ोसी मुल्क बांग्लादेश में तारिक रहमान के रूप में...
spot_imgspot_img