जनवाणी ब्यूरो |
बागपत: कलक्ट्रेट पहुंचे भारतीय किसान संगठन के पदाधिकारियों ने बताया कि प्रदेश सरकार किसानों की अनदेखी कर रही है, जिससे किसानों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
प्रदेश सरकार से न्यूनतम समर्थन मूल्य खरीद पर गांरटी व कानून बनाने, बकाया गन्ना भुगतान तत्काल कराने, किसानों को डीजल खरीद पर सब्सिडी देने, किसानों का बिजली माफ करने, कृषि ऋण माफ करने, बैंक व बिजली द्वारा काटी जा रही आरसी रोकने, ग्रामीण क्षेत्रों की सड़क को गड्ढा मुक्त करने, कोरोना काल में मृत लोगों के परिजनों को पांच लाख का मुआवजा देने, स्कूलों में पढ़ रहे बच्चों की फीस माफ करने, प्राइवेट स्कूलों के शिक्षकों को मानदेय देने, गोवंश को पकड़कर गोशाला में बंद कराने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। इस मौके पर जिलाध्यक्ष कालूराम तोमर, विनोद कुमार आदि मौजूद रहे।

