Wednesday, April 1, 2026
- Advertisement -

आंखों की जांच कर 170 को नि:शुल्क चश्में वितरित

  • लोकसेवा समिति के तत्वावधान में 30वां नि:शुल्क कैंप

जनवाणी ब्यूरो |

शामली: लोकसेवा स्वास्थ्य समिति द्वारा आयोजित 30वां नि:शुल्क चश्मे वितरण कैंप का आयोजन किया गया। जिसमें 203 मरीजों की आंखों की जांच कर 170 को नि:शुल्क चश्में वितरित किए गए।

रविवार को हॉस्पिटल रोड कुलदीप मेडिकल के पास लोकसेवा स्वास्थ्य समिति के द्वारा आयोजित कैंप शुभारंभ मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष सतेंद्र तोमर, महामंत्री पुनीत द्विवेदी, अरुण बंसल चेयरमैन सिल्वर बैल्स स्कूल शामली, संस्था के अध्यक्ष कुलदीप गोयल द्वारा संयुक्त रुप से किया गया।

नेत्र रोग विशेषज्ञ डा. उमंग अग्रवाल द्वारा सभी लोगों की आंखों का कंप्यूटर मशीन से चश्में टेस्ट कर नंबर दिए। सभी अतिथि द्वारा चश्मे वितरण किए गए। अध्यक्ष कुलदीप गोयल ने बताया कि आज 203 जरूरतमंदों का चेकअप किया गया। और 185 चश्मे वितरण किए गए हैं। यह कैंप हर महीने की दूसरे रविवार को लगाया जाता है। संस्था के सचिव संजय कुमार त्यागी ने सभी का आभार व्यक्त किया।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

आप बुरी लतों के शिकार तो नहीं

भाषणा बांसल अधिकांश लोग चाय, कॉफी का सेवन करते हैं...

संभव है स्तन कैंसर से बचाव

रूबी महिलाओं में गर्भाशय ग्रीवा के कैंसर के बाद स्तन...

दौलत और शोहरत मिली है बहुत

जंगल की आग लहू के फूल बहुत खिल चुके!...

डिजिटल जनगणना की ऐतिहासिक शुरुआत

भारत जैसे विशाल और विविधताओं से भरे देश में...

एक राजनीतिक बहस का अंत

सुप्रीम कोर्ट ने अपने फैसले में साफ कर दिया...
spot_imgspot_img