- जिलाधिकारी के माध्यम से राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन
जनवाणी ब्यूरो |
शामली: सोमवार को जिला कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। इससे पूर्व कांग्रेसी कुड़ाना बस स्टैंड के पास से घोड़ा-तांगा में सवार होकर कलक्ट्रेट पहुंचें। उन्होंने कलक्ट्रेट महंगाई के विरोध में जमकर हंगामा प्रदर्शन किया।
उसके बाद जिलाधिकारी के माध्यम से प्रदेश की राज्यपाल को ज्ञापन भेजा। डिप्टी कलेक्टर निकिता शर्मा को सौंपे गए ज्ञापन में कहा कि देश में खाद्य पदार्थों के दामों की कीमत आसमान छू रही है। आज सरसों का तेल 200 प्रति किलो बिक रहा है जबकि आम आदमी की पहले ही कोरोना महामारी के चलते आर्थिक स्थिति खराब हो चुकी है।
महंगाई के दौर में खाद्य पदार्थ खरीदने की स्थिति में नहीं है। पेट्रोल के दाम आज 100 रुपये के पास पहुंच गए हैं। उन्होंने ज्ञापन के माध्यम से कहा कि सरकार को बढ़ती कीमतों पर नियंत्रण करने के लिए कदम उठाने की मांग की।

