जनवाणी संवाददाता
मेरठ: जिलाधिकारी के बालाजी ने मुलायम सिह यादव मेडिकल कालेज का निरीक्षण किया। उन्होने कहा कि मरीजो को बेहतर उपचार, अच्छा भोजन व सुविधाएं मिलें यह सुनिश्चित किया जाये। उन्होने कहा कि डाक्टर नियमित रूप से भर्ती मरीजो का चैकअप करें। उन्होने भर्ती कोरोना मरीजो से फोन पर उनका हाल भी जाना। उन्हें भर्ती मरीजो द्वारा अच्छा फीडबैक दिया गया।
कोरोना महामारी के प्रभावी नियंत्रण के लिए जनपद स्तर पर प्रभावी कदम उठाये जा रहे है। जहां एक ओर टेस्टिंग बढ़ायी गयी है वहीं दूसरी ओर वरिष्ठ प्रषासनिक अधिकारियों द्वारा नियमित बैठके व निरीक्षण किये जा रहे है। इसी क्रम में जिलाधिकारी के बालाजी ने आज मुलायम सिह यादव मेडिकल कालेज का निरीक्षण कर वहां दी जा रही सुविधाओं का निरीक्षण किया।
उन्होने मैनेजिंग डायरेक्टर के कक्ष में बैठक कर निर्देशित किया कि मरीजो को बेहतर उपचार, अच्छा भोजन व सुविधाएं मिलें साथ ही भर्ती मरीज के तीमारदारों व परिवारजनो को मरीज की स्वास्थ्य संबंधी प्रगति के बारे में प्रतिदिन अवगत कराया जाये। उन्होने कहा कि मृत्युदर में कमी लाना हम सबका उद्देष्य होना चाहिए। इसलिए सभी लोग एक टीमवर्क के रूप में कार्य करें। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. राजकुमार, मैनेजिंग डायरेक्टर डा. अश्वनी शर्मा सहित अन्य चिकित्सक व अधिकारीग उपस्थित रहे।

