जनवाणी संवाददाता |
मेरठ: लिसाड़ीगेट थाना क्षेत्र के हुमायूंनगर में गुरुवार को करंट की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। घटना के बाद आसपास के लोगों की मौके पर भीड़ जुट गई। युवक को एक निजी अस्पताल में ले जाया गया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली।
पुलिस के अनुसार, लिसाड़ीगेट के हुमायूंनगर निवासी आमिर (24 वर्ष) पुत्र रशीद सैफी कि हापुड़ रोड पर जमुनानगर में स्पेयर पार्ट्स की दुकान है। गुरुवार को आमिर अपने घर की छत पर कूलर चलाने के लिए वायर जोड़ रहा था। इस दौरान युवक करंट की चपेट में आ गया। करंट से युवक झुलस गया। युवक के करंट की चपेट में आने के बाद परिवार के लोगों में कोहराम मच गया।

