Friday, May 8, 2026
- Advertisement -

आर्थिक राहत पैकेज की मांग को जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

जनवाणी ब्यूरो |

शामली: बुधवार को पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेशध्यक्ष घनश्याम दास गर्ग के आह्वान पर प्रदेश भर में व्यापारियों ने अपने-अपने जिलों में अधिकारियों को ज्ञापन सौंपकर व्यापारियों के लिए आर्थिक राहत पैकेज की मांग की। शामली में संगठन के प्रदेशध्यक्ष घनश्याम दास गर्ग व जिलाध्यक्ष सूर्यवीर सिंह के नेतृत्व में व्यापारियों ने कलक्ट्रेट पहुंचकर जिलाधिकारी जसजीत कौर को मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा।

जिसमें उन्होंने कहा कि कोरोना के कारण व्यापारियों की चरमराई अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए आर्थिक राहत पैकेज आवश्यक है। वर्ष 2020 में लगातार 3 महीने तक लॉकडाउन लगे रहने से व्यापारी पूरी तरह से टूट चुका है। इसके अलावा व्यापारी पर कर्मचारियों का वेतन, बिजली के बिल, बीएसपी, इनकम टैक्स के साथ-साथ बैंकों का ब्याज और बैंकों की ईएममाई जमा करने का दबाव बढ़ता जा रहा है।

ऐसे में व्यापारी को अपनी चरमराई अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए आर्थिक राहत पैकेज की ही आवश्यकता है। साथ ही व्यापारी का 4 माह का बिजली का बिल माफ हो तथा 4 माह का बैंकों का ब्याज व ईएमआई माफ हो। वहीं जीएसटी में पंजीकृत व्यापारी जिसकी कोरोना से मौत हुई उसके परिजनों को 10 लाख का दुर्घटना बीमा का मुआवजा मिले साथ ही उन व्यापारियों को जो जीएसटी में पंजीकृत नहीं है और कोरोना के कारण उनकी मृत्यु हो गई है तो उनके परिजनों को भी यदि वह खाद्य विभाग या श्रम विभाग में पंजीकृत होकर सिद्ध करते हैं तो उन्हें पांच लाख मुआवजा मिलना चाहिए।

ज्ञापन देने वालों में प्रदेश संगठन महामंत्री सुभाष चंद धीमान, नरेंद्र अग्रवाल, पंकज कुमार, रवि संगल, राम कुमार राय, महेश धीमान, सुखपाल जांगिड़, राजेश जैन, पवन गोयल, अनिल बंसल, आशु पुरी, मनोज मित्तल, शिवाग गर्ग, अनुज गोयल आदि मौजूद रहे।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Punjab News: जालंधर-फरीदकोट में धमकी भरे ईमेल, स्कूलों को भी उड़ाने की चेतावनी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान...

Saharanpur News: देवबंद में मुख्यमंत्री योगी का स्वागत, जनसभा स्थल पर जुटी भारी भीड़

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के देवबंद आगमन...
spot_imgspot_img