Monday, March 16, 2026
- Advertisement -

कुष्ट आश्रम में फल बांट मनाया प्रधानमंत्री का जन्मदिन

  • जिलेभर के भाजपाईयों ने की प्रधानमंत्री की दीर्घ आयु की कामना

जनवाणी ब्यूरो।

बिजनौर: भ्राजपा कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 70वें जन्मदिन के अवसर पर कुष्ट आश्रम व मलिन बस्तियों में फलों का वितरण किया। भाजपाईयों ने प्रधानमंत्री की दीर्घ आयु की कामना भी की।

जिलेभर में भाजपा कार्यकर्ता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन सेवा सप्ताह के रूप में मना रहे है। महिला मोर्चा ने महाराणा प्रताप बस्ती, शुगर मिल, बख्शीवाला, बुखारा आदि में फलों का वितरण किया।

जिला उपाध्यक्ष पूनम गोयल, जिला मीडिया प्रभारी दीपक गर्ग मोनू, जिला उपाध्यक्ष महिला मोर्चा गार्गी अग्रवाल, शारदा चौधरी आदमपुर मंडल उपाध्यक्ष मानदेवी शर्मा, मंडल मंत्री शिवानी नंदा, मधु, पूनम सैनी, रीना, सीमा त्यागी आदि मौजूद रहे।

वहीं भाजपा नेता दीक्षांत अग्रवाल, हिमांशु शर्मा ने प्रधानमंत्री के जन्मदिन व विश्वकर्मा जयंती के उपलक्ष्य में कुष्ट आश्रम पर जरूरतमंदों को मास्क व फलों का वितरण किया। दीक्षांत अग्रवाल ने बताया कि भाजपा सेवा कार्य कर प्रधानमंत्री का जन्मदिन मना रही है। प्रधानमंत्री ने स्वयं स्वच्छता अभियान चलाकर देशवासियों को सेवा करने की प्रेरणा दी है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

UP: मुरादाबाद में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई कार, चार युवकों की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में जा घुसी।...

सिलेंडर बिन जलाए रोटी बनाने की कला

मैं हफ्ते में एक दिन आफिस जाने वाला हर...

सुरक्षित उत्पाद उपभोक्ता का अधिकार

सुभाष बुडनवाला हर वर्ष 15 मार्च को विश्व भर में...

पुराना है नाम बदलने का चलन

अमिताभ स. पिछले दिनों, भारत के एक राज्य और कुछ...
spot_imgspot_img