जनवाणी ब्यूरो |
शामली: समाजवादी पार्टी पिछडा वर्ग के पूर्व जिलाध्यक्ष अब्दुल गफ्फार मलक व प्रदेश सचिव रविन्द्र प्रधान जोगी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के आह्वान पर राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा।
ज्ञापन में कहा गया कि जिला पंचायत एवं ब्लाक प्रमुख चुनाव मे सत्ता पक्ष ने चुने हुए जिला पंचायत सदस्य व बीडीसी सदस्यों को धन-बल तथा बाहुबल और प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा फर्जी मुकदमों का भय दिखाकर धाधलेबाजी कर एकतरफा चुनाव जितवाया गया है। ज्ञापन में दोबारा चुनाव प्रक्रिया की मांग तथा जांच में दोषियों के विरोध कानूनी कारवाई की मागं की है!
ज्ञापन सौंपने वालों में इसरार तेली, जाबिर राव, शकील तेली, शहीद शाह, अजीज चौधरी, इजहार मलक, सूफियान गाडा, मरगूब राव, यास्मीन जोगी, रविता, सावेज तोमर, मौलाना समरयाब काश्मी, मुफ्ती शाकिर, राव जामिल सभासद, संजीव कश्यप, रूपेश कश्यप, तौफिक, शमीम, शाहरूख मलिक आदि शामिल रहे।

